फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports University will have 1000 admissions, stadium will have a capacity of 25,000

खेल विवि में होंगे 1000 दाखिले, स्टेडियम की क्षमता होगी 25,000

Fri, 21 Oct 2022 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sports University will have 1000 admissions, stadium will have a capacity of 25,000
खेल विवि में होंगे 1000 दाखिले, स्टेडियम की क्षमता होगी 25,000
विज्ञापन

लखनऊ/मेरठ। सलावा में प्रस्तावित प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय में 1000 सीटों पर दाखिले होंगे। इनमें से 500 सीटें महिलाओं के लिए होंगी। करीब 700 एकड़ की लागत से 90 एकड़ में तैयार होने वाले विश्वविद्यालय कैंपस में पीजी डिप्लोमा से पीएचडी तक की पढ़ाई होगी। बृहस्पतिवार को लखनऊ में अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

पीएम मोदी ने 2 जनवरी 2022 को सलावा में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। करीब 9 माह बीत गए पर अभी तक विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य फाइलों से नहीं निकल सका है। रुड़की आईआईटी को ले-आउट बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्माण से पूर्व कुलपति, रजिस्ट्रार, फाइनेंस कंट्रोलर के पदों पर नियुक्ति होनी है। बृहस्पतिवार को नवनीत सहगल ने खेल विवि के निर्माण कार्यों और लेआउट का प्रस्तुतीकरण देखा। लोक निर्माण, वित्त और नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट के डिजाइन एवं खिलाड़ियों की दी जाने वाली सुविधाओं पर मंथन किया। उन्होंने बताया कि विवि में ओलंपिक खेलों के साथ मल्लखंभ, खो-खो आदि के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां फुटबाल, हॉकी एस्ट्रोटर्फ, सिंथेटिक ट्रैक, ओलंपिक साइज स्वीमिंग पूल, शूटिंग रेंज और साइकिल ट्रैक भी हेागा। विश्वस्तरीय कोच प्रशिक्षण देंगे। बैठक में प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह सहित अन्य खेल अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed