{"_id":"6a6e1260a2797eecb3020dea","slug":"sports-university-vice-chancellor-honoured-at-expo-meerut-news-c-72-1-mct1009-157160-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एक्सपो में खेल विश्वविद्यालय के कुलपति सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एक्सपो में खेल विश्वविद्यालय के कुलपति सम्मानित
Sat, 01 Aug 2026 09:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में लगे स्पोर्ट्स, फिटनेस और इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। तीन दिन तक चले इस एक्सपो का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान खेल विश्वविद्यालय के कुलपति सेवानिवृत्त मेजर जनरल दीप अहलावत को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्पोर्ट्स इकोसिस्टम से जुड़े प्रमुख लोग और संस्थाएं शामिल हुईं। इस मौके पर विश्वविद्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश में खेल शिक्षा, टैलेंट डेवलपमेंट, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और पेशेवर अवसरों को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाया।
एक्सपो में विश्वविद्यालय ने अपना इंस्टीट्यूशनल विज़न, मिशन, उद्देश्य और मुख्य मूल्य पेश किए और साथ ही विजिटर्स को अपने अलग-अलग एकेडमिक और प्रोफेशनल प्रोग्राम्स के बारे में जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स के साथ-साथ डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के बारे में बताया। मिज़ोरम के गवर्नर ने यूनिवर्सिटी के स्टॉल का दौरा किया और उन्हें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक और खेल-कूद संबंधी विस्तार के बारे में जानकारी दी गई।