फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports University: Admissions for B.Sc. and M.Sc. Yoga will start from today.

खेल विश्वविद्यालय : आज से बीएससी व एमएससी योग के लिए प्रवेश शुरू होंगे

Sun, 06 Sep 2026 05:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Sports University: Admissions for B.Sc. and M.Sc. Yoga will start from today.
- नौ सितंबर तक जारी रहेगी प्रवेश की प्रक्रिया, अन्य कोर्स में शुरू हो चुकी हैं कक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इनमें बीपीईएस (बेचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब एमएससी योग और बीएससी योग में सोमवार से प्रवेश शुरू होंगे। इन कोर्स में प्रवेश के लिए मेरिट जारी हो चुकी है। इसके प्रवेश 7 से 9 सितंबर तक चलेंगी। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा कोर्स में एथलेटिक्स प्रशिक्षण कोर्स के लिए एक और मेरिट जल्द ही जारी होगी।
खेल विश्वविद्यालय के वर्ष 2026-27 सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इसके लिए विवि प्रशासन की ओर से बीपीईएस (बेचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) में 50 सीटों पर मेरिट के आधार पर और 5 सीटों पर खेल कोटे से व 5 ईडब्लूएस कुल 60 सीटों पर प्रवेश लिए गए। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा कोर्स में कोचिंग के अंतर्गत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कबड्डी, कुश्ती और योग में प्रशिक्षण डिप्लोमा कोर्स में 15-15 सीट पर प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इसमें एथलेटिक्स में कुछ सीट बाकी हैं। इसके लिए जल्द ही एक और मेरिट जारी की जाएगी। इसके अलावा विवि प्रशासन की ओर से बीएससी योगा (बेचलर ऑफ साइंस इन योगा ) में 40 सीटों पर, एमएससी योगा (मास्टर ऑफ साइंस इन योगा) में 20 सीटों पर भी प्रवेश के लिए पहली मेरिट जारी कर दी गई है। इसके प्रवेश सोमवार 7 सितंबर सुबह 9 बजे से शुरू होंगे और बुधवार देर शाम तक प्रवेश की प्रक्रिया जारी रहेगी। बीपीईएस तीन वर्ष के लिए, बीएससी योगा तीन वर्ष, एमएससी इन योगा दो वर्ष और डिप्लोमा कोर्स एक वर्ष के लिए है।
विज्ञापन

तीन दिन के बाद फिर जारी हो सकती है मेरिट
विवि प्रशासन की ओर से बीएससी और एमएससी योग में प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार को शुरू होगी। इन कोर्स में अगर तीन दिन में सभी सीट नहीं भरी जाती हैं तो इसके लिए विवि प्रशासन की ओर से फिर से एक मेरिट जारी की जाएगी। वहीं, बीपीईएस की कक्षाएं विवि प्रशासन की ओर से कृषि विवि में स्थित खेल विवि के कार्यालय में ही शुरू कर दी गई हैं। एक या दो माह में सलावा में खेल विवि में ही कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस संबंध में भी सभी विद्यार्थियों को विवि प्रशासन की ओर से अवगत करा दिया गया है। खेल विवि के रजिस्ट्रार सुनील कुमार झा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही सभी कोर्स की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed