फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports play important role in healthy lifestyle: Zakir Hussain

स्वस्थ जीवन शैली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं खेल : जाकिर हुसैन

Fri, 13 Dec 2024 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Sports play important role in healthy lifestyle: Zakir Hussain
मेरठ। छावनी क्षेत्र के सीएबी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को एनुअल स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जाकिर हुसैन और विशिष्ट अतिथि छावनी बोर्ड के सदस्य डाॅ. सतीश शर्मा ने किया। इस दौरान विजयपाल सांवरिया ने स्वस्तिवाचन और सरस्वती वंदना का पाठ किया। अतिथियों को 72वीं यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के कैडेट्स अमन पांडे, मनी कुमार, अशोक कुमार और बिलाल अहमद ने मार्च-पास्ट किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के सभी नियमों और खेल की भावना का पालन करने की शपथ ली। स्कूल प्रधानाचार्य नरेंद्र यादव ने मोनोग्राम लगाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन एनसीसी ऑफिसर विजयपाल सांवरिया और राजेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक आदि खेल गतिविधियों में शामिल खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते। मुख्य अतिथि जाकिर हुसैन कहा कि जीवन में खेल अपनाकर आगे बढ़ा जा सकता है, बशर्ते आपके अंदर समर्पण भावना हो। विशिष्ट अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन बहुत जरूरी है। प्रधानाचार्य नरेंद्र यादव ने कहा कि खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतियोगी छात्रों को अतिथियों द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लेफ्टिनेंट सुधीर सिंह, विनोद कौशिक, संजीव कुमार, अजीत सिंह वर्मा, कुलदीप गौड़, आनंद कुमार, भुवन प्रकाश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्होंने जीते मेडल
100 मी. दौड़ जूनियर वर्ग 200 मी. जूनियर
प्रथम
उदित (15 से.) उदित(28 से.)

द्वितीय विनय(15.5से) विनय(29 से.)
तृतीय
निखिल (16 से) शादान(31 से.)

100 मी. सीनियर वर्ग
200 मी. सीनियर

प्रथम
जाहिद (14 से.) जाहिद(27 से.)
द्वितीय
आयुष (15 से.) आदित्य(28 से.)
तृतीय
प्रथम (15.5 से)
प्रथम (29 से.)

1500 मी. सीनियर
प्रथम: रक्षित, द्वितीय: जाहिद, तृतीय: वंश

लंबी कूद
सीनियर

प्रथम:आदर्श, द्वितीय: रोहन, तृतीय: जाहिद

गोला फेंक सीनियर
प्रथम: वंशु भारती, द्वितीय: जाहिद, तृतीय: वंश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed