फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports: List of players released for Asian Games, names of Parul, Priyanka, Annu and Neeru from Meerut include

खेल: एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी, मेरठ से पारुल, प्रियंका, अन्नू और नीरू का नाम शामिल

Sat, 22 Aug 2026 11:19 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ Published by: Pratyush Sharma Updated Sat, 22 Aug 2026 11:19 PM IST
सार

जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स को लेकर सभी खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की सूची शनिवार को जारी हो गई, जिसमें मेरठ से पारुल चौधरी, प्रियंका गोस्वामी, अन्नू रानी और नीरू पाठक का नाम शामिल है। जिसको लेकर मेरठ खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

विज्ञापन
Sports: List of players released for Asian Games, names of Parul, Priyanka, Annu and Neeru from Meerut include
एशियन गेम्स सूची में शामिल मेरठ की चार महिला एथलीट़्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में होने वाले 20वें एशियन गेम्स को लेकर सभी खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की सूची शनिवार देर शाम को जारी कर दी है। इसमें एथलेटिक्स में मेरठ से चार महिला ऐथलीट का चयन किया गया है। इसमें धावक पारुल चौधरी, नीरू पाठक, प्रियंका गोस्वामी और भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

एथलेटिक्स में 73 खिलाड़ियों के नाम शामिल
खेल मंत्रालय की ओर से एथलेटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी, कराटे समेत सभी खेल प्रतियोगिता के लिए 492 खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। इसमें एथलेटिक्स में 73 खिलाड़ी का नाम शामिल है। इसमें 35 पुरुष और 38 महिला ऐथलीट हैं। इसमें मेरठ से चार महिला ऐथलीट शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ की चार एथलीट शामिल
मेरठ के इकलौता गांव की रहने वाली और पिछले एशियन गेम्स में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाली पारुल चौधरी 5000 मीटर दौड़, 3000 मीटर स्टीपल चेज और 1500 मीटर दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली प्रियंका गोस्वामी पैदल चाल में हिस्सा लेंगी। मेरठ के बहादुरपुर गांव निवासी और पिछले एशियन गेम्स में भाला फेंक में पदक जीतने वाली अन्नू रानी भाला फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। वहीं मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली और यहां एन ए एस स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी नीरू पाठक 4 गुना 400 मीटर महिला रिले में हिस्सा लेंगी। 

विज्ञापन

खेल जगत में खुशी की लहर
सभी खिलाड़ियों के चुने जाने पर जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार और कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक कोच गौरव त्यागी ने सभी को बधाई दी है।

जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स को लेकर सभी खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की सूची शनिवार को जारी हो गई, जिसमें मेरठ से पारुल चौधरी, प्रियंका गोस्वामी, अन्नू रानी और नीरू पाठक का नाम शामिल है। जिसको लेकर मेरठ खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed