फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports Industry: MP letter to CM for land

खेल उद्योग : सांसद ने जमीन के लिए सीएम को पत्र

Thu, 07 Jan 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sports Industry: MP letter to CM for land
मेरठ। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत शहर को खेल उद्योग के लिए चिह्नित किया गया है। हालांकि जमीन नहीं मिलने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसके मद्देनजर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जमीन की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्रीय निदेशक सुमनेश अग्रवाल के पत्र का हवाला देते हुए लिखा कि मेरठ महानगर के 20 किमी के क्षेत्र में लगभग दो लाख परिवार खेल सामग्री के निर्माण में लगे हैं। खेल सामग्री निर्माण और इसके निर्यात को बढ़ाने के लिए मेरठ के 61 खेल सामग्री निर्माताओं एवं निर्यातकों ने पांच लाख 13 हजार 300 वर्गमीटर औद्योगिक भूमि की मांग की है। इसके मिल जाने के बाद कई हजार नौकरियां भी मिलेंगी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम नवनीत सहगल भी कमिश्नर को भूमि के लिए 14 दिसंबर को पत्र लिख चुुके हैं। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से इस पर संज्ञान लेते हुए भूमि दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed