फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports fierce fire broke out in the factory

स्पोर्ट्स फैक्ट्री में लगी भयंकर आग 

Mon, 26 Sep 2016 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 26 Sep 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
Sports fierce fire broke out in the factory
गोदाम में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट्स गुड्स कांम्पलेक्स स्थित देवतापुरम में रविवार को स्पोर्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक ने आग से लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया है।  शिवपुरम निवासी विजय सिंह की देवतापुरम में खुशबू स्पोर्ट्स नाम से क्रिकेट के ग्लब्स बनाने की फैक्ट्री है। रविवार को फैक्ट्री की छुट्टी थी। लेकिन विजय कुछ कर्मचारियों के साथ फैक्ट्री में सफाई करने आए थे। दोपहर करीब पौने दो बजे सफाई के बाद यहां से निकले ही थे कि पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें फोन कर फैक्ट्री से धुआं निकलने की सूचना दी। विजय सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए तुरंत फैक्ट्री पहुंचे तो देखा कि आग फैक्ट्री के निचले हॉल में आग लगी थी।
विज्ञापन


उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से फैक्ट्री में लगे अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन तब तक आग फैक्ट्री की दूसरी मंजिल तक पहुंच चुकी थी। इस बीच फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


दमकल की देरी पर हंगामा
विजय
सिंह के अनुसार आग से करीब 40 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। फैक्ट्री में लेदर, इलास्टिक, नायलॉन, शीट, कपड़ा आदि लाखों रुपये का कच्चा और तैयार माल रखा था। कीमती स्टिचिंग मशीनें भी जल गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड को दोपहर करीब दो बजे आग की सूचना दे दी गई थी। लेकिन दमकल कर्मी ढाई बजे पहुंचे। तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी। सूचना के बावजूद दमकल के देरी से पहुंचने पर लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री के पास पब्लिक स्कूल 
जिस
फैक्ट्री में आग लगी, उसके बगल में एक पब्लिक स्कूल है। लोगों का कहना है कि यदि स्कूल समय में कोई बड़ा हादसा हो जाए तो इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की जान को भी जोखिम हो सकता है। अगर यह इंडस्ट्रियल एरिया है तो यहां पर स्कूल का होना गलत है और यदि इंडस्ट्रियल एरिया नहीं है फिर यहां यह फैक्ट्री नहीं होनी चाहिए।

अमर उजाला ने निभाया सामाजिक सरोकार
फैक्ट्री
में लगी आग गंभीर थी। शुरुआत में दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची थी। आग न बुझने पर दमकल टीम ने अमर उजाला की मदद ली। मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय से दमकल की छह गाड़ियाें को पानी उपलब्ध कराया गया। इसके बाद ही आग पर काबू पाया जा सका।

कोट
आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फैक्ट्री में नियमों के अनुसार आग से बचाव के पर्याप्त संसाधन नहीं थे। कुछ फायर फोक्स भी एक्सपायरी डेट के थे।- मुकेश कुमार एफएसओ परतापुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed