फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sports day

मेरठियों तक दीपा की धमक की चमक

Mon, 29 Aug 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 29 Aug 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
sports day
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
रियो ओलंपिक में जिम्नास्ट दीपा करमाकर के शानदार प्रदर्शन से मेरठी एथलीटों के भी हौसले बुलंद हो गए हैं। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले 23 साल से बंद जिम्नास्टिक हॉल खोल दिया गया है। वहीं पिछले एक पखवाड़े में खिलाड़ियों की संख्या दोगुनी हो गई है। माता-पिता में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। रोज शाम को वह अपने बच्चों को स्टेडियम ला रहे हैं। यह उत्साह और जोश बरकरार रहा तो वह दिन दूर नहीं जब क्रांतिधरा के एथलीट भी विश्व स्तर पर अपना जलवा दिखाएंगे।
विज्ञापन


एक समय था जब राष्ट्रीय स्तर पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के जिम्नास्टों का दबदबा हुआ करता था। यहां से निकले जिम्नास्टों डॉ. राजकुमार शर्मा, ललिता शर्मा, निर्मला, राकेश शूमाल, कल्पना राजा और रानी ठाकुर ने न केवल राष्ट्रीय फलक पर अपनी चलक बिखेरी, बल्कि कई पदक स्टेडियम की झोली में डाले। अपने गौरवशाली इतिहास का साक्षी रहा जिम्नास्टिक हॉल ने सरकारी उपेक्षा के चलते वर्ष 1993 में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


स्टेडियम में जिम्नास्टिक का कोच तो रहा, लेकिन हॉल पर ताला लगा दिया गया। इससे उपकरण भी कबाड़ हो गए। जिम्नास्ट बनने की हसरत दिल में लिए आने वाले खिलाड़ी भी बिना प्रैक्टिस के ही लौटते रहे। मीडिया ने इस मामले को कई बार उठाया, लेकिन कोच एवं आरएसओ ने कभी सुध नहीं ली। लेकिन किसी जिम्नास्ट द्वारा पहली बार ओलंपिक कोटा हासिल करने से इस भूतहा हॉल का ताला खुल गया। इतना ही नहीं दीपा करमाकर के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद यह गेम इतना हॉट हो गया कि स्टेडियम में सबसे ज्यादा खिलाड़ी इसी गेम में बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हॉल का कर रहे जीर्णोद्धार
23 साल से बंद पड़े जिम्नास्टिक हाल का जीर्णोद्धार होने लगा है। आरएसओ अजय कुमार सेठी ने बताया कि इसके लिए 45 लाख रुपये का एस्टीमेट भेजा गया था। इसमें हाल का पूरा वूडेन फ्लोर बदलना था। लेकिन अब यह काम सिर्फ 7 लाख रुपये में कराया जा रहा है। पूरा फ्लोर न बदलकर टूटे हुए हिस्से को ही बदला जाएगा। लाइट और छत की शीट बदली जा चुकी है। उपकरणों की मरम्मत चल रही है, जल्द ही हॉल खोल दिया जाएगा। पहले 23 खिलाड़ी अभ्यास करते थे, लेकिन रियो ओलंपिक के बाद संख्या 45 से अधिक हो गई है। 
 
जिम्नास्टिक में झटके 9 पदक 
आगरा में 13-14 अगस्त को हुई डीएल ऑल इंडिया इंवीटेशन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में स्टेडियम के खिलाड़ियों ने 9 पदक हासिल किए हैं। कोच निर्मला देवी ने बताया कि पदक लाने वाले खिलाड़ी जोश के साथ प्रैक्टिस में जुटे हैं। दीपा के शानदार प्रदर्शन के बाद उत्साह बढ़ गया है। शहर में जिम्नास्टिक के अच्छे खिलाड़ी हैं।

आगरा में अंडर-8 बालक वर्ग के फ्लोर एक्सरसाइज इवेंट में इजहान कुरैशी ने रजत, वाल्टिंग टेबल में मो. जैद ने रजत, अंडर 10 बालक वर्ग के वाल्टिंग टेबल में अभिशक्ति ने स्वर्ण, अंडर-12 बालक वर्ग के फ्लोर एक्सरसाइज में अर्श कुरैशी ने स्वर्ण, हॉरीजेंटल बार में वासु चौधरी ने स्वर्ण, अंडर-8 बालिका वर्ग के फ्लोर एक्सरसाइज में सुहाना ठाकुर ने स्वर्ण, अनइवन बार में सुहाना ठाकुर ने रजत, अंडर-12 बालिका वर्ग के बैलेंसिंग बीम में आकांक्षा कटारिया ने रजत, बैलेंसिंग बीम में ही सृष्टि यादव ने कांस्य पदक जीता है। 


अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी तैयार करने के लिए स्कूल स्तर से ही तैयारी शुरू होनी चाहिए। अब कक्षा 9 की बजाय कक्षा 6 से ही स्पोर्ट्स हॉस्टल में बच्चे आने लगे हैं। इस प्रक्रिया से काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे।  जिम्नास्टिक हॉल तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही सभी खिलाड़ी हॉल में प्रैक्टिस करते नजर आएंगे।
- अजय कुमार सेठी, आरएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed