फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports Competition, Become Meerut Champion in 800 meter race

खेलकूद प्रतियोगिता: 800 मीटर दौड़ और वॉलीबाल में मेरठ बना चैंपियन

Wed, 09 Jan 2019 05:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
Sports Competition, Become Meerut Champion in 800 meter race
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में हुई खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी और विजेता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ कैलाश प्रकाश स्टेडियम सहित शहर के अलग अलग मैदानों पर आयोजित केंद्रीय राजस्व की दो दिवसीय नार्थ सबजोन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। आठ सौ मीटर दौड़ व वॉलीबाल में मेरठ ने बाजी मारी। इस दौरान 16 स्पर्धाओं में विभागों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को समापन समारोह के मुख्यातिथि आयकर विभाग पश्चिमी उप्र के प्रधान मुख्य आयुक्त पीके गुप्ता रहे। जबकि कुश्ती खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी अलका तोमर विशिष्ट अतिथि रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों ने व्यस्तता के बाद भी खेलों का सफल आयोजन किया। अलका तोमर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान सीजीएसटी मेरठ प्रधान आयुक्त पीके गोयल, आयकर विभाग मेरठ की प्रधान आयुक्त प्रीता हरित, सीजीएसटी नोएडा प्रधान आयुक्त राजीव जैन, जीएसटी आडिट मेरठ आयुक्त वाईके अग्रवाल, सीजीएसटी गौतमबुद्घ नगर आयुक्त मदन मोहन सिंह, अपर आयुक्त अमीश गुप्ता, अपर आयुक्त बिरेंद्र सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

ये रहे स्पर्धाओं के परिणाम
शतरंज में सीमा शुल्क लखनऊ के अंचल रस्तोगी प्रथम, सीमा शुल्क नोएडा के संदीप शर्मा द्वितीय रहे। पांच हजार मीटर महिला वर्ग की 45 प्लस रेस वाक में कानपुर की अर्चना रस्तोगी अव्वल रहीं। 200 मीटर पुरुष ओपन में सीजीएसटी गौतमबुद्घनगर के श्रीकृष्ण मीना प्रथम, सीजीएसटी के कौशल सिंह द्वितीय, सीजीएसटी आडिट मेरठ के रमेश मीना तृतीय रहे। 800 मीटर पुरुष ओपन में सीजीएसटी मेरठ के हिमांशु चौहान प्रथम, सीजीएसटी मेरठ के वरुण कुमार द्वितीय, आयकर नोएडा के योगेश कुमार तृतीय रहे। पांच हजार मीटर रेस वाक महिला 35 प्लस में आयकर नोएडा की संध्या मौर्या प्रथम, आयकर गाजियाबाद की अलका मिश्रा द्वितीय, सीजीएसटी मेरठ की कंचन कुमारी तृतीय, सीजीएसटी मेरठ की नेहा रानी ने चतुर्थ स्थान पाया। 200 मी. पुरुष 50 प्लस पुरुष वर्ग में सीजीएसटी गाजियाबाद के किरनवीर प्रथम, आयकर मुरादाबाद के एनएस नेगी द्वितीय, सीजीएसटी के जगपाल सिंह तृतीय रहे। फुटबाल में सीजीएसटी आडिट देहरादून जीती, सीजीएसटी मेरठ फुटबाल उपविजेता रही। बॉलीवाल में आयकर मेरठ टीम जीती, आयकर देहरादून उपविजेता रही। 800 मी. महिला रेस में आयकर नोएडा की संध्या प्रथम, मेरठ की अनीता चौहान द्वितीय, कानपुर की रंजना तृतीय रहीं। बैडमिंटन मेन ओपन सिंगल में सीजीएसटी देहरादून के अभिषेक विजेता, आयकर लखनऊ के ज्ञान उपविजेता रहे। 

इनका भी रहा जलवा
200 मी. महिला ओपन में आयकर गाजियाबाद की रेणू रानी प्रथम, आयकर कानपुर की अर्चना रस्तोगी द्वितीय रहीं। 200 मी. 40 प्लस पुरुष वर्ग में लखनऊ के रमेश कुमार प्रथम, आयकर लखनऊ के राजेश कुमार द्वितीय, सीजीएसटी गौतमबुद्घनगर के दिनेश अग्रवाल तृतीय रहे। 200 मी. महिला 35 प्लस आयकर गाजियाबाद की अलका मिश्रा प्रथम, आयकर मेरठ की अनीता चौहान द्वितीय, आयकर कानपुर की रंजना तृतीय रहीं। 5000 मी. रेस पुरुष ओपन में आयकर नोएडा के नवीन कुमार प्रथम, आयकर लखनऊ के प्रतीक कुमार द्वितीय, आयकर अलीगढ़ के संजय पांडे तृतीय रहे। मिक्स डबल्स में सीजीएसटी मेरठ की अंकुर और मेघा उपविजेता रहीं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed