फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports College Gorakhpur became the champion by defeating Kanpur division

Meerut News: कानपुर मंडल को हरा स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर बना चैंपियन

Mon, 12 Jan 2026 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Sports College Gorakhpur became the champion by defeating Kanpur division
स्टेट हॉकी प्रतियोगिता जीतने वाली स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीमफोटो स्त्रोत संवाद
प्रदेशीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का समापन, विजेता टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

कानपुर मंडल की टीम को 6-1 से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा,
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेशीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और कानपुर मंडल की टीम के बीच खेला गया। स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर की टीम ने एकतरफा मैच में कानपुर मंडल को 6-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर, अंतर्राष्ट्रीय ऐथलीट रीत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। मैच के पहले क्वार्टर में ही स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।पहले हाफ में गोरखपुर की टीम ने 3-0 से बढ़त बना ली। मैच के आखिर तक स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम ने 6 गोल किए। कानपुर की टीम की ओर से मात्र एक गोल किया गया। स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम ने 6-1 से मैच जीत लिया और ट्रॉफी पर कब्जा किया। गोरखपुर की ओर से कुमारी आरिका, वैशाली, सृष्टि और नंदनी ने 1-1 गोल किया और आकांक्षा मित्रा ने 2 गोल किए। कानपुर मंडल की टीम से प्रिया सागर ने 1 गोल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के समापन के दौरान सरोज शर्मा, क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त बॉक्सिंग खिलाड़ी सतीश यादव, प्रवीण कुमार शर्मा, पंकज शर्मा आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में उपक्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र, अब्दुल अहद, कुलविंदर, भूपेश, रजनीश कौशल, गौरव त्यागी, प्रफुल आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ी की मेहनत ही जीत का लक्ष्य : डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई
प्रतियोगिता के समापन के मौके पर राज्यसभा सदस्य डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि खिलाड़ी के जीवन में जीत और हार का कोई महत्व नहीं होता। खिलाड़ी की मेहनत ही उसकी जीत का लक्ष्य होता है। उसे नतीजे की परवाह किए बिना अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।


आरिका और आकांक्षा ने रखी जीत की नींव
स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर की टीम की खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के शुरुआत से ही शानदार खेल खेला। लीग मैच में भी गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने कोई टीम नहीं टिक सकी। सेमीफाइनल मैच में टीम का मुकाबला मेरठ से हुआ था जिसमें टीम ने 7-1 अंतर से एकतरफा मैच जीता। टीम की ओर से कुमारी आरिका ने चार गोल किए। फाइनल मैच में भी आरिका ने एक गोल किया। आकांक्षा ने फाइनल मैच में दो गोल किए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। टीम की कोच शशि ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम में पांच से अधिक खिलाड़ी जूनियर नेशनल तक खेल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed