फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports business will gain momentum from IPL, IPL will start from September 19

आईपीएल से मिलेगी स्पोर्ट्स कारोबार को गति, 19 सितंबर से शुरू होगा आईपीएल

Wed, 16 Sep 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Sports business will gain momentum from IPL, IPL will start from September 19
आईपीएल से मिलेगी स्पोर्ट्स कारोबार को गति, 19 सितंबर से शुरू होगा आईपीएल
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना काल में आयोजित होने वाला आईपीएल सीजन-13 युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में रोमांच भर देगा। मेरठ के चार खिलाड़ियों भुवनेश्वर कुमार, कर्ण शर्मा, प्रियम गर्ग व कार्तिक त्यागी को खेलता देखने के लिए प्रशंसक उत्साहित हैं।
19 सितंबर से यूएई में आईपीएल के आगाज के साथ स्पोर्ट्स व्यापारियों को भी व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। स्पोर्ट्स से जुड़े व्यापारियों के अनुसार इस बार भारत में आईपीएल नहीं हो रहा है। लेकिन आईपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता युवाओं के सिर चढ़कर बोलती है। जिसका असर मार्केट पर देखा जा सकता है। मेरठ का स्पोर्ट्स व्यापार हर साल करीब 1 हजार करोड़ पार कर देता है। लेकिन कोरोना के कारण व्यापारी परेशान हैं, ऐसे में आईपीएल टूर्नामेंट अच्छा साबित होगा। मेरठ में बने क्रिकेट सामान की मांग विश्व में है। इसका लाभ सभी छोटे बड़े व्यापारियों को खूब मिलता है।
विज्ञापन

संजीवनी देगा आईपीएल
सूरजकुंड स्पोर्ट्स गुड्स व्यापार संघ के अध्यक्ष एवं जेके एक्सपोर्ट के मालिक अनुज सिंघल ने बताया देश में भले ही इस बार आईपीएल न हो रहा हो। लेकिन स्पोर्ट्स कारोबार पर चमक लौटाने के आईपीएल बहुत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी पर लौटेगा काम
सिंधिया इंटरनेशनल के निदेशक व संघ के महामंत्री रविंद्र सिंह ने कहा करोड़ों का कारोबार देने वाला स्पोर्ट्स मार्केट कोरोना काल में संकट से गुजर रहा है। धीरे धीरे काम पटरी पर लौट रहा है, उम्मीद है आईपीएल से लोकल स्तर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सामान की मांग बढ़ेगी।
व्यापारियों को होगा फायदा
नारंग स्पोर्ट्स निदेशक सरदार इकबाल सिंह ने कहा आईपीएल इस बार आयोजित हो रहा है, ये बड़ी बात है। देश में न सही यूएई में टूर्नामेंट के आयोजन से क्रिकेट प्रशंसक गदगद हैं। इससे स्पोर्ट्स कारोबार को फायदा मिलने की उम्मीद है।

बड़ा आयोजन है
अक्षत स्पोर्ट्स के निदेशक अक्षत कुमार ने बताया यह बड़ा आयोजन है। हर बार इससे कारोबार को फायदा मिला है। कोरोना काल में कारोबार के पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed