{"_id":"5ee28bdf8ebc3e42ce0b59cd","slug":"spoiled-over-the-rent-of-the-hotel-meerut-news-mrt485999290","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के किराए को लेकर बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के किराए को लेकर बखेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एनएच-58 स्थित अमलताश होटल के किराए को लेकर बृहस्पतिवार को बखेड़ा हो गया। इस पर पुलिस होटल मालिक समेत तीन लोगों को थाने ले आई। जांच में पता चला कि होटल मालिक और किराए पर लेकर होटल संचालित करने वाले के बीच विवाद है।
मोदीनगर निवासी रत्नेश गोल्डी उर्फ भूटानी का एनएच-58 पर अमलताश होटल है। उसने होटल तीन साल के लिए गाजियाबाद निवासी सौरभ सब्बरवाल को किराए पर दिया हुआ है। लॉकडाउन के चलते होटल बंद हो गया। पुलिस के अनुसार होटल मालिक किराया मांग रहा और संचालक इसके लिए तैयार नहीं है। होटल संचालक सौरभ सब्बरवाल ने आरोप लगाया कि रत्नेश गोल्डी होटल में आए और कर्मचारियों से मारपीट कर तोड़फोड़ की। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस पर सीओ दौराला जितेंद्र सरगम और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने होटल मालिक रत्नेश गोल्डी और उसके दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।
सुशील मूंछ का रिश्तेदार बताकर किया हंगामा
पुलिस के अनुसार होटल संचालक सौरभ सब्बरवाल ने होटल मालिक रत्नेश गोल्डी को कुख्यात सुशील मूंछ का रिश्तेदार बताया है। यह भी बताया कि रत्नेश पर अमेरिका में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। वहीं, होटल संचालक रत्नेश गोल्डी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की जिद पर अडे़ रहे। उधर, देर रात तक पुलिस दोनों पक्षों के बीच चले सिफारिशों के दौर में उलझी रही। इसके चलते पुलिस किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
बैकफुट पर आ सकती है पुलिस
पुलिस अब बैकफुट पर आती दिख रही है। वहीं, सीओ दौराला जितेंद्र सरगम का कहना है कि पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। होटल मालिक रत्नेश गोल्डी कुख्यात सुशील मूंछ का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी।