Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Spiritual practice (sadhana) is achieved by disciplining the body, life force (prana), and mind: Sethi

शरीर, प्राण, मन संयमित करने से होती है साधना : सेठी

Sun, 01 Nov 2026 07:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Spiritual practice (sadhana) is achieved by disciplining the body, life force (prana), and mind: Sethi
- आर्य समाज थापर नगर में रविवारीय सत्संग का हुआ आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज थापरनगर के रविवारीय सत्संग में आध्यात्मिक साधना विषय पर प्रवचन हुए। राजेश सेठी ने कहा कि परमात्मा और जीवात्मा दोनों चेतन सत्ताओं को जानना ही अध्यात्म है। स्वयं को शरीर नहीं बल्कि आत्मा मानकर उसकी उन्नति के लिए प्रयास करना ही अध्यात्म का उद्देश्य है।


उन्होंने कहा कि परमात्मा ने मनुष्य को शरीर, प्राण, मन और बुद्धि प्रदान किए हैं। इन्हें संयमित और व्यवस्थित कर आत्मिक उन्नति के लिए उपयोग करना ही साधना है। इसके लिए शरीर, वाणी और मन का तप करना आवश्यक है। मन की प्रसन्नता, सौम्यता, आवश्यकता से अधिक न बोलना, ब्रह्मचर्य का पालन, आत्मचिंतन और ईश्वर के प्रति समर्पण आध्यात्मिक साधना के प्रमुख मार्ग हैं। कार्यक्रम में प्रीति सेठी, विमल मरवाह, ऋचा सेठी, सुधा सिंह, सुभाष मल्होत्रा, आशा सिंघल, चांद ग्रोवर और रेखा आर्य ने भजन प्रस्तुत किए। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ संपन्न हुआ। यजमान सुनीता और मुकेश कन्नौजिया रहे। संचालन मंत्री मनीष शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed