फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Spiderman' took up the task of cleaning Ganga

Meerut News: ‘स्पाइडरमैन’ ने गंगा को निर्मल कराने का बीड़ा उठाया

Fri, 18 Oct 2024 04:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
'Spiderman' took up the task of cleaning Ganga
हस्तिनापुर (मेरठ)। देहाती फिल्मों के ‘स्पाइडरमैन’ सुरेंद्र हीनवार ने गंगा को निर्मल कराने का बीड़ा उठाया है। वे गाजियाबाद से देवप्रयाग तक करीब 300 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा करेंगे। इस दौरान लोगों को जागरूक करेंगे और मां गंगा की महिमा बताएंगे। बृहस्पतिवार को सुरेंद्र ने हस्तिनापुर क्षेत्र में गंगा की आरती की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से गाजियाबाद के गांव रजापुर के रहने वाले सुरेंद्र ने गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अभियान की शुरुआत की है। पांडवों की ऐतिहासिक नगरी में उन्होंने लोगों को बताया कि अभियान का नाम ‘दर्द गंगा मैया’ रखा है। उनका मकसद है कि उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक जाकर गंगा के आसपास बसे गांव के हजारों लोगों को गंगा के महत्व को बताएं और इसके प्राचीन इतिहास को लोग जानें, ताकि गंगा को प्रदूषण से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि यह हमारी प्राचीन विरासत है। इसके लिए सरकार ने नमामि गंगे अभियान शुरू किया है जो सबसे बड़ा अभियान है, परंतु गंगा को साफ स्वच्छ बनाने के लिए यह अभियान भी छोटा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने फिल्म के कॅरिअर को छोड़कर गंगा मैया को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन



40 से ज्यादा देहाती फिल्मों में किया काम
सुरेंद्र हीनवार ने बताया कि वे 40 से अधिक देहाती फिल्मों में अभिनेता व निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं। इनमें देसी स्पाइडरमैन, यूपी का घातक, सपूत बने कपूत, लव इन ऋषिकेश आदि कई फिल्में काफी मशहूर हुईं। हालीवुड की फिल्म स्पाइडरमैन के हीरो टाम हालैंड ने भी उनकी फिल्म देसी स्पाइडर-मैन की सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए चलेगा अभियान
हीनवार ने बताया कि मां गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार अभियान चलाएंगे। आज हमारी इस प्राचीन विरासत को प्रदूषित किया जा रहा है। आधुनिकता की दौड़ में लोग अपनी प्राचीन परंपराओं को भूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed