फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Speeding car overturns on expressway, three injured

एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार पलटी, तीन घायल

Sat, 05 Feb 2022 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Speeding car overturns on expressway, three injured
एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार पलटी, तीन घायल
विज्ञापन

परतापुर (मेरठ)। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित परतापुर इंटरचेंज के पास बृहस्पतिवार रात गाजियाबाद से मेरठ की ओर आ रही तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। बाद में पुलिस ने घायलों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि कार में सवार युवक नशे में थे।

गाजियाबाद के हिंडन निवासी तीन युवक सुनील, प्रवीन और सुमित कंकरखेडा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। जब उनकी कार परतापुर इंटरचेंज के पास पहुंची तो तेज रफ्तार होने के कारण अचानक असंतुलित हो गई और पलट गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। गनीमत रही कि यह कार किसी अन्य वाहन या राहगीर से नहीं टकराई। सूचना मिलने पर पुलिस ने जीआर इंफ्रा की क्रेन मंगाकर कार को एक साइड करवाया।
विज्ञापन

सुनील के दोनो पैरों में फ्रैक्चर हो गया है, जबकि उसके साथियों को सामान्य चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed