{"_id":"6a637d37430c35f0c50ef748","slug":"speeding-car-hits-bike-young-man-injured-meerut-news-c-72-1-mct1011-156713-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बागपत के धनौरा गांव निवासी बाइक सवार विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित पक्ष ने कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए मेडिकल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में लग गई है।
बागपत जनपद के भड़ल धनौरा गांव निवासी अजय वेदवान ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई विजय बुधवार 22 जुलाई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोटरसाइकिल से ड्यूटी के लिए एक अस्पताल में जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह अस्पताल के पास पहुंचा, पीछे से आ रही कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।आरोपी चालक कार लेकर मौके से भाग गया। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय का कहना है कि कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -