फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Speed Car killed Balloonseller Bhanu in Meerut, accused was in front, even though report filed against Unknown

बेसबब: रईसजादों की रफ्तार ने ली निर्दोष की जान, आरोपी सामने था, भानु गरीब था इसलिए अज्ञात में दर्ज हुई रिपोर्ट

Wed, 25 Oct 2023 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Oct 2023 12:13 PM IST
सार

मेरठ के सबसे व्यवस्ततम आबूलेन मार्केट में गुब्बारे बेचकर भानू अपना गुजारा करता था। यहां रईसजादों की तेज रफ्तार कार ने उसकी जान ले ली। लोगों की भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया, कार भी पकड़ी गई। सच पुलिस की आंखों के सामने था फिर भी अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Speed Car killed Balloonseller Bhanu in Meerut, accused was in front, even though report filed against Unknown
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गरीबों की कितनी सुनवाई होती है, ये गुब्बारे बेचकर परिवार का पेट भरने वाले भानु की मौत से उजागर हो रहा है। शहर के सबसे व्यस्त मार्केट आबूलेन पर सोमवार रात गुब्बारे बेचने वाले भानु की स्कॉर्पियो की टक्कर लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

भीड़ ने कार सवार अनुभव गोयल को सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। गाड़ी भी मौके से बरामद हो गई। इसके बावजूद सदर बाजार पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज करने के बजाय अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात में तहरीर आई इसलिए नामजदगी नहीं लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मालिक पाकिस्तान में, बागपत में बिक गई 80 करोड़ की जमीन, 21 लोगों को नोटिस, लखनऊ में पेशी आज

आबूलेन पर स्कॉर्पियो से कुचलकर मरने वाले युवक की पहचान मंगलवार को भानु पुत्र बच्चू सिंह गांव नारायणदास खेड़ा जिला उन्नाव के रूप में हुई। वह कंकरखेड़ा की रेलवे कालोनी में रहता था। शव की पहचान उसके बहनोई तारा सिंह ने की।


 

Speed Car killed Balloonseller Bhanu in Meerut, accused was in front, even though report filed against Unknown
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : Amar Ujala

भानु की जगह कोई रसूखदार होता तो पुलिस गाड़ी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर लेती लेकिन गरीब की पैरवी करने वाला कौन होता है। ये भी तब जबकि भीड़ ने स्कॉर्पियो सवार अनुभव गोयल की पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। अनुभव शराब के नशे में था। उसने बताया था कि उसके साथ कार्तिक उर्फ कुश गुप्ता, मनिक और तनिष्क शर्मा निवासी कृष्णा वाटिका थे। सभी ने शराब पी रखी थी। हादसे के बाद वे सभी फरार हो गए।

गाड़ी के भीतर भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुईं लेकिन पुलिस ने आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आईपीसी की धारा 279 और 304ए में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई जबकि शराब के नशे में आबूलेन जैसे मार्केट में इस तरह किसी को कुचलकर मार देना गैर इरादतन हत्या की श्रेणी में आता है।

भानु गरीब था, शायद इसलिए आरोपियों के नाम पता होने के बावजूद मामला अज्ञात में दर्ज किया गया। सदर बाजार थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी का कहना है कि अनुभव  गोयल की भीड़ ने पिटाई कर दी थी, इसलिए उसका पुलिस कस्टडी में अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, इतनी भारी मात्रा में स्कार्पियो में शराब मिलने पर भी पुलिस ने इसे तस्करी नहीं माना, इस पर सवाल उठ रहे हैं।
 

ये थी घटना 
सोमवार रात एक स्कॉर्पियो सदर की तरफ से होते हुए बेगमपुल की तरफ जा रही थी। स्कार्पियो चालक ने गाड़ी तेज रफ्तार में दौड़ा दी। सड़क से गुजर रहे तीन-चार लोगों को टक्कर मार दी। इसमें गुब्बारा बेचने वाले भानु की मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोग स्कॉर्पियो के पीछे दौड़े तो वह डिवाइडर से टकराकर रुक गई। एक आरोपी को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। उसके चार साथी भाग गए। आरोपी अनुभव गोयल के पकड़े जाने के बाद भी पुलिस ने उसको रिपोर्ट में नामजद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed