{"_id":"66106483a46e4233d407be26","slug":"special-train-will-run-between-shrimata-vaishno-devi-haridwar-meerut-news-c-30-1-sah1001-121429-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: श्रीमाता वैष्णो देवी-हरिद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: श्रीमाता वैष्णो देवी-हरिद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Sat, 06 Apr 2024 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। श्रीमाता वैष्णो देवी व हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा व हरिद्वार के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिसका संचालन सात व आठ अप्रैल को होगा। खास बात यह है कि यह ट्रेन सहारनपुर से होकर गुजरेंगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 04676 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से सात अप्रैल को शाम 6:10 बजे रवाना होगी, जो शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर, जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी होते हुए सहारनपुर में सुबह चार बजे पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुककर रुड़की होते हुए हरिद्वार सुबह 6:30 बजे जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04675 हरिद्वार से रात नौ बजे रवाना होगी और सहारनपुर में रात 10:55 बजे पहुंचेगी। इधर से सहारनपुर में पांच मिनट ही रुकेगी। श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा पूर्वाह्न 11:30 बजे पहुंचाएंगी। स्पेशल ट्रेन में वातानुकुलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच है।