फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Special examinations of time-barred students from November 25

काल बाधित छात्र-छात्राओं की स्पेशल परीक्षाएं 25 से

Wed, 20 Nov 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Special examinations of time-barred students from November 25
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों के जो छात्र बैक या अन्य कारणों से अपनी डिग्री समय अवधि बीत जाने के कारण पूरी नहीं कर पाए थे, ऐसे विद्यार्थियों को विवि ने मौका दिया था। एक से दो साल काल बाधित वाले छात्र-छात्राओं को मौका देते हुए परीक्षा फार्म खोले थे। ऐसे छात्र-छत्राओं की परीक्षाएं भी विवि ने घोषित कर दी हैं। इनकी परीक्षाएं 25 नवंबर से होंगी। पूरा परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। प्रोफेशनल कोर्सोें की परीक्षाओं के लिए भी विवि ने मंगलवार को 13 सेंटर घोषित किए हैं।
विज्ञापन

प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी। इनमें बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीवॉक, बीपीईएस, एमआईबी, एमएससी बॉयोइनफार्मेटिक्स, एमसीएस, एमएससी कंप्यूटर साइंस इंटीग्रेटेड, एमटेक, बायोटेक, एमलिब, एमपीईएस, एमएफए और एमएससी ह्यूूमन डेवलेपमेंट, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन साइंस शामिल हैं। इसके अलावा एमआईबी, एमएससी बॉयोइनफार्मेटिक्स, एमसीएस, एमएससी कंप्यूटर साइंस इंटीग्रेटेड, एमटेक, बायोटेक, एमलिब, एमपीईएस, एमएफए और एमएससी ह्यूूमन डेवलेपमेंट क्लासेज की परीक्षाएं भी शामिल हैं। वहीं, ट्रेडिशनल के विषम सेमेस्टर की यूजी और पीजी कोर्स की परीक्षाएं 28 नवंबर से घोषित हैं। इनमें मेन एग्जाम, बैक और एक्स छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। विवि पूरा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर चुका है। एमए, एमएससी जैसे विषयों की परीक्षाएं जहां 28 से होंगी वहीं, एलएलबी और एलएलएम की परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं की विवि पूरी तैयारी कर चुका है। सेंटरों पर कॉपियां भी भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

पोर्टल खुला, सेमेस्टर ब्रेक वाले छात्रों के फार्म भरे जाने शुरू
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और संबद्घ कॉलेजों में शुरू हो रहीं सेमेस्टर परीक्षाओं में सेमेस्टर ब्रेक वाले छात्रों के मंगलवार से परीक्षा फॉर्म भरे जाने शुरू हो गए हैं। सिर्फ दो दिन का ही छात्रों का समय दिया गया है। 21 नवंबर तक छात्र-छात्राएं फार्म भरकर 25 नवंबर और 28 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम घोषित
सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में संचालित पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की 25 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed