फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Speakers roared at the Kisan Chaupal, targeting the government's policies.

Meerut News: किसान चौपाल में गरजे वक्ता, सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

Wed, 06 May 2026 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Speakers roared at the Kisan Chaupal, targeting the government's policies.
सरूरपुर। कस्बा करनावल में किसान चौपाल में शामिल कांग्रेस पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा करनावल में बुधवार को नौजवान किसान बचाओ यात्रा के आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। आयोजित किसान चौपाल में बड़ी संख्या में किसानों और युवाओं की भीड़ उमड़ी और उन्होंने यात्रा के समर्थन में उत्साह दिखाया। चौपाल की अध्यक्षता विनोद शर्मा और संचालन राहुल जड़ौदिया ने किया।

मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी शीतल मान ने कहा कि किसानों की आवाज को हर हाल में बुलंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों के हितों की लड़ाई में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएगा और उनके अधिकारों से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा। युवा कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं और किसानों की समस्याओं को उजागर कर उनके समाधान की दिशा में प्रयास करना है।
विज्ञापन

किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान वर्ग परेशान है और उनका शोषण हो रहा है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नितिन फोगाट, जितेंद्र पांचाल, सलारपुर ब्लॉक अध्यक्ष मुरसलीन चौहान, विजय पंवार, चौधरी जुनैद सिंह, शमी, उदयवीर त्यागी, मुनीना जिंदल, अकरम राजा, सरताज चौहान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed