फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   spaio ne kmisnary park me kiya dharna pardarshan

सपाइयों ने कमिश्नरी पार्क में किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 19 Sep 2018 01:42 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 19 Sep 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
spaio ne kmisnary park me kiya dharna pardarshan
meerut - फोटो : meerut

विज्ञापन
बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम, महंगाई, महिला उत्पीड़न और छात्र संघों केचुनाव न कराने केविरोध में समाजवादी केजिला और महानगर संगठन के आह्वान पर मंगलवार को कमिश्नरी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों में से केंद्र व प्रदेश सरकार अपना टैक्स वापस ले, ताकि आमजनों को पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमत की मार से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ना बकाया भुगतान 1500 करोड़ रुपये अविलंब दिया जाए। उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। छात्रसंघों केचुनाव रोककर प्रदेश सरकार लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने कहा कि बिजली की बढ़ी दरों को कम किया जाए। बिगड़ती कानून व्यवस्था की वजह से लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, जिला महासचिव विजय सिंह पाल, जिला सचिव निरंजन सिंह, संजीव गुप्ता, महेश चावला, उदयवीर प्रधान, निजाम अंसारी, परविंदर ईशू, रिहानुद्दीन, गौरव प्रधान, आदिल सिद्दीकी, मो. चांद, जितेंद्र गुर्जर, चांद सैफी, डॉ. कय्यूम, विपिन मनोठिया, संगीता राहुल, अनीता मिलन, वसीम राहुल, मृदुला यादव, आसिफ कस्सार, महराज मलिक, रेखा गुप्ता, नेहा गौड़, सम्राट मलिक, शशिकांत गौतम, राजकुमार त्यागी, आदिल चौहान, विजय राठी, धर्मवीर यादव, जयपाल यादव, अमित पाल और राकेश शास्त्री आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed