फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP workers demanded repair of Chandpur road

Meerut News: सपा कार्यकर्ताओं ने की चांदपुर मार्ग दुरुस्त करने की मांग

Sun, 21 Sep 2025 06:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
SP workers demanded repair of Chandpur road
बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए संपर्क मार्ग के दुरुस्त नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ विरोध करते सपा क
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में गत पांच अगस्त को आई बाढ़ के कारण हस्तिनापुर से चांदपुर को जाने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इस मार्ग पर आवागमन उसी समय से पूर्ण रूप से बंद है। रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए संपर्क मार्ग दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

सपा नेता किशोर वाल्मीकि के नेतृत्व में सपा के दर्जनों कार्यकर्ता भीमकुंड के समीप चांदपुर के टूटे हुए संपर्क मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने विरोध-प्रदर्शन किया। सपा नेता किशोर वाल्मीकि कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चांदपुर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग में बड़ी लापरवाही की गई है। प्रतिवर्ष यह संपर्क मार्ग बाढ़ में टूट रहा है। इसे बनाने में पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से क्षेत्र के लोगों को काफी नुकसान हुआ है और आवागमन के लिए जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। संपर्क मार्ग कई स्थान पर टूटा हुआ है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी इसे दुरुस्त नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ के कारण किसानों की फसलें जलमग्न हो चुकी हैं। करोड़ों रुपये की फसल नष्ट हो चुकी है। मगर अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला। नरवैर सिंह खलासा ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों ने खुद ही टूटे हुए संपर्क मार्ग से अस्थायी रास्ता बनाया है। इसके बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों की आंख नहीं खुल रही हैं। ऐसे में हस्तिनापुर क्षेत्र के गंगा पार के गांव के लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। अगर मार्ग काे जल्द दुरुस्त नहीं कराया गया तो सपा कार्यकर्ता धरना देंगे। इस मौके पर सरदार रणजीत सिंह, संदीप जाटव, अवनीश चौधरी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed