फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP workers celebrated the birthday with great fanfare

Meerut News: सपाइयों ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

Wed, 01 Jul 2026 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
SP workers celebrated the birthday with great fanfare
वन विभाग के कार्यक्रम में पौधारोपण करते सपा कार्यकर्ता स्रोत संवाद
परीक्षितगढ़। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव खटकी में अवनीश चौधरी के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों ने केक काटकर मनाया। इस मौके पर जनसभा का भी आयोजन किया गया। अध्यक्षता ज्ञानेंद्र चौधरी व संचालन प्रदेश सचिव सरदार नरवैर सिंह खालसा ने किया। किशोर वाल्मीकि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमेशा सभी धर्मों का बराबर सम्मान किया है। समाजवादी पार्टी में हर वर्ग का हित है। इस दौरान एडवोकेट अमित चौधरी, मिंटू चौधरी, सुंदर वाल्मीकि, बाल किशन शर्मा, संदीप जाटव, नौशाद सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
सपा कार्यकर्ताओं ने लगाए 101 पौधे
हस्तिनापुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में वन महोत्सव के तहत पौधरोपण अभियान चलाया। वन विभाग की चेतावाली स्थित भूमि पर आयोजित कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं सपा कार्यकर्ताओं ने 101 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण बेहद आवश्यक है। इस मौके पर जमील जावेद, जोगिंदर भड़ाना, भगत सिंह, हरीश गुर्जर, मदन भड़ाना, चेयरमैन डॉ. मिथुन, दुष्यंत, ऋतिक चौधरी, अमन भड़ाना व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल व जूस
मवाना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिवस पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि के आवास पर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल और जूस वितरित किए गए। अध्यक्षता पूर्व सभासद हाफिज इकराम अंसारी व संचालन अवधेश शर्मा ने किया। पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने अखिलेश यादव के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर चौधरी नरेश पाल, कृष्णपाल यादव, शुभम यादव, राजेंद्र यादव, हाजी इरफान कुरैशी, रईस आजम मलिक, रियाजुद्दीन, गुलफाम, सगीर राजपूत, राजन ठाकुर आदि मौजूद रहे। गांव मटौरा में कृष्णपाल सिंह यादव के आवास पर अखिलेश यादव का जन्मदिवस के मौके पर निर्मित यादव, नीरज यादव, ब्रह्मपाल सिंह, मास्टर बृजराज सिंह यादव, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया
सरधना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को सरधना में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। केक काटकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंजूर मलिक, सभासद वीर सिंह भाटी, अशरफ राणा, सलीम अंसारी, ललित गुर्जर, शाहवेज अंसारी, नवेद दिलशाद, कैफ मंजूर आदि मौजूद रहे।
------------
पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर में बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव मुमताज आलम के नेतृत्व में पौधरोपण और केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान यूसुफ खां, मुस्ताफिज खां, शकील खान, सोनू खान, गुड्डू खां, मोहसिन खान, जावेद रंगरेज, गुफरान खान, तबरेज खान आदि मौजूद रहे।

------------
पूर्व सीएम जन्मदिन पर किया रक्तदान
जानी खुर्द। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कस्बे में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सपा नेता एवं समाजसेवी अयान सैफी व स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया।शिविर में पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सम्राट मलिक, नदीम चौहान, गौरव चौधरी, अरब खान, डॉ. अब्दुल रऊफ हैदर, मोनू तोमर, आरिफ अहमद और नदीम सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

वन विभाग के कार्यक्रम में पौधारोपण करते सपा कार्यकर्ता स्रोत संवाद

वन विभाग के कार्यक्रम में पौधारोपण करते सपा कार्यकर्ता स्रोत संवाद

वन विभाग के कार्यक्रम में पौधारोपण करते सपा कार्यकर्ता स्रोत संवाद

वन विभाग के कार्यक्रम में पौधारोपण करते सपा कार्यकर्ता स्रोत संवाद

वन विभाग के कार्यक्रम में पौधारोपण करते सपा कार्यकर्ता स्रोत संवाद

वन विभाग के कार्यक्रम में पौधारोपण करते सपा कार्यकर्ता स्रोत संवाद

वन विभाग के कार्यक्रम में पौधारोपण करते सपा कार्यकर्ता स्रोत संवाद

वन विभाग के कार्यक्रम में पौधारोपण करते सपा कार्यकर्ता स्रोत संवाद

वन विभाग के कार्यक्रम में पौधारोपण करते सपा कार्यकर्ता स्रोत संवाद

वन विभाग के कार्यक्रम में पौधारोपण करते सपा कार्यकर्ता स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed