{"_id":"5fd12d5a8ebc3e3b9263dfbe","slug":"sp-turned-farmers-journey-towards-villages-meerut-news-mrt5148455169","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा ने किसान यात्रा का रुख गांवों की ओर मोड़ा, हुक्का गुड़गुड़ाकर उनकी दिक्कतों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने किसान यात्रा का रुख गांवों की ओर मोड़ा, हुक्का गुड़गुड़ाकर उनकी दिक्कतों पर की चर्चा
Thu, 10 Dec 2020 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ पुलिस-प्रशासन भले ही सपाइयों की किसान यात्रा रोककर अपनी पीठ थपथपा रहे हों परंतु सपाई रुके नहीं हैं। किसान यात्रा रोके जाने की भरपाई उन्होंने गांव-गांव जाकर शुरू कर दी है। किसान आंदोलन तक इसे जारी रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और पूर्व महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को मेरठ दक्षिण एवं सिवालखास विधानसभा क्षेत्रों के आठ गांवों में पहुंचे और चौपाल लगाई। उन्होंने गांव में ट्रैक्टर चलाया और हुक्का भी गुड़गुड़ाया।
विज्ञापन
किसानों का समर्थन करने और लोगों को किसानों के साथ जोड़ने के लिए किसान यात्रा का रुख गांवों की तरफ मोड़ दिया है। उन्होंने गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार द्वारा किसानों के साथ की जा रही ज्यादतियों का हवाला दिया। किसानों के साथ हुक्का गुड़गुड़ाकर उनकी दिक्कतों पर चर्चा की। उन्होंने सपा सरकार के किसान हित में किए गए कामों का बखान किया।
विज्ञापन
सपा ने प्रदेश में किसान यात्रा शुरू करने का एलान किया था। इसको लेकर पुलिस से टकराव की नौबत आ गई थी। मेरठ में 56 से ज्यादा सपाइयों को गिरफ्तार किया गया था।
मंगलवार को भारत बंद में भी सपाइयों ने यात्रा में हिस्सा लिया। सपाइयों की किसान यात्रा ने बुधवार को गांवों का रुख किया। वे सिवालखास और मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों के गांव महरौली, भूड़बराल, छ्ज्जूपुर, पीपलीखेड़ा. अंजौली, टेहरका, परतापुर आदि में गए।
यहां किसानों ने कहा कि उनके साथ केंद्र और प्रदेश सरकार ज्यादती कर रही हैं। उपज का वाजिब दाम नहीं मिल रहा। सपाई किसानों से अपील कर रहे हैं कि किसान आंदोलन में उनका साथ दें। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि जब तक किसान आंदोलन चलेगा पार्टी की किसान यात्रा जारी रहेगी।