फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP Strengthens Booth-Level Strategy in Meerut Ahead of Uttar Pradesh Elections 2027

मिशन 2027: सपा का बूथ पर पहरा, मतदाता सूची के हर पन्ने पर नजर; बस्ता प्रबंधन मजबूत करने की तैयारी

Fri, 09 Oct 2026 04:00 PM IST
Dimple Sirohi अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 09 Oct 2026 04:00 PM IST
सार

मिशन 2027 को देखते हुए मेरठ में समाजवादी पार्टी ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी तेज की है। कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के सत्यापन, बस्ता प्रबंधन और मतदान के दिन एजेंटों की सक्रियता पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी का जोर एक-एक वोट का हिसाब रखने पर है।
 

विज्ञापन
SP Strengthens Booth-Level Strategy in Meerut Ahead of Uttar Pradesh Elections 2027
मिशन 2027 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत समाजवादी पार्टी ने मेरठ में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की रणनीति बनाई है। पार्टी का जोर मतदाता सूची के सत्यापन, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की सक्रियता और मतदान के दिन बस्ता प्रबंधन को पुख्ता करने पर है। जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी और राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय राठी के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रक्रिया के हर चरण में सक्रिय रहने और मतदाता सूची पर नजर रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


मतदाता सूची के सत्यापन पर रहेगा जोर
सपा ने मेरठ शहर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, किठौर, सरधना, सिवालखास और हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए की सक्रियता को प्राथमिकता दी है। पार्टी की रणनीति के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। पार्टी के कानूनी और सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ को भी मसौदा और अंतिम मतदाता सूची का पिछली सूचियों से मिलान करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी का मानना है कि मतदाता सूची में समर्थकों के नाम छूटने या हटने से चुनावी नतीजों पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वेस्ट यूपी मौसम: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि; फसलों को नुकसान की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बस्ता प्रबंधन के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय
जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के मुताबिक, चुनाव में प्रचार के बाद मतदान के दिन बूथ स्तर पर प्रबंधन कमजोर पड़ने की स्थिति से बचने के लिए अभी से तैयारी की जा रही है। बस्तों पर ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की योजना है, जिन्हें अपने क्षेत्र के मतदाताओं की जानकारी हो और जो मतदाताओं तक पर्चियां पहुंचाने का प्रबंधन कर सकें।

मतदान से ईवीएम सील होने तक एजेंटों की भूमिका अहम
महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर एजेंटों की भूमिका को लेकर दिशा-निर्देश तय किए गए हैं। पार्टी चाहती है कि एजेंट मतदान शुरू होने से लेकर ईवीएम सील होने और फॉर्म 17-सी प्राप्त करने तक अपनी जिम्मेदारी निभाएं। फॉर्म 17-सी में मतदान केंद्र पर डाले गए मतों का आधिकारिक लेखा-जोखा दर्ज होता है।

पश्चिमी यूपी में संगठन मजबूत करने की रणनीति
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय राठी के मुताबिक, मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रखता है। पार्टी पीडीए यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के साथ किसान वर्ग की गोलबंदी को चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा मानती है। इसी क्रम में स्थानीय विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों और सेक्टर प्रभारियों को दैनिक रिपोर्टिंग व्यवस्था से जोड़ने की बात कही गई है।

पार्टी के अनुसार, पिछले विधानसभा चुनाव में मेरठ जिले की सात सीटों में से सपा ने चार सीटें जीती थीं, जबकि गठबंधन के तहत एक सीट राष्ट्रीय लोकदल के खाते में गई थी। मिशन 2027 के लिए पार्टी अब बूथ स्तर की तैयारियों को मजबूत करने पर जोर दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed