{"_id":"6a7c6ccbcaebd039430a934c","slug":"sp-state-secretary-met-akhilesh-yadav-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105296-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अखिलेश यादव से मिले सपा प्रदेश सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अखिलेश यादव से मिले सपा प्रदेश सचिव
विज्ञापन
दिल्ली में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करते नरवैर सिंह स्रोत स्वयं
- क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नरवैर सिंह खालसा ने बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की और उनके समाधान की मांग उठाई।
सपा प्रदेश सचिव ने बताया कि क्षेत्र में कई प्रमुख संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल हैं। हस्तिनापुर-चांदपुर संपर्क मार्ग पर पक्की पुलिया का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोती नदी सहित अन्य जल निकासी नालों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण बारिश के दौरान पानी की निकासी प्रभावित हो जाती है। इससे खेतों में जलभराव होने के कारण क्षेत्र के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो जाती है।
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष पैकेज देकर विकास कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान बाबा सुखदेव सिंह जलालपुर जोरा गंगा बांध वाले, बाबा सूबा सिंह, सरदार रणजीत सिंह, अवनीश चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।