फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP Singh Baghel listed the achievements of the government

Meerut News: एसपी सिंह बघेल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Mon, 13 Apr 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
SP Singh Baghel listed the achievements of the government
सरधना। आगरा से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल एक कार्यक्रम से लौटते समय सरधना पहुंचे।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। आगरा से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम से लौटते समय सरधना पहुंचे। यहां उन्होंने चौक बाजार स्थित अपने रिश्तेदार विशाल पुरी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री बघेल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब कल्याण, किसानों के हित, महिलाओं के सशक्तीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता वर्ग है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखना चाहिए तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचानी चाहिए। साथ ही उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संपर्क दोनों माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने की अपील की, ताकि पार्टी की नीतियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक जैन, ललित गुप्ता, विशाल पुरी, शालू पुरी, एडवोकेट मलखान सैनी, वीरेंद्र सैनी, रक्षित गर्ग, संजीव शर्मा, दीपक विश्वकर्मा, शालिनी सैनी, विमला अरोड़ा, उमा त्यागी, राकेश महाजन, बिल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed