फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP Rural inspected the police station and CO office.

Meerut News: एसपी देहात ने किया थाना व सीओ कार्यालय का निरीक्षण

Fri, 14 Nov 2025 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
SP Rural inspected the police station and CO office.
मवाना/सरधना। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने मवाना थाने और सीओ कार्यालय का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने रिकार्ड का ठीक प्रकार से रखरखाव व साफ सफाई के निर्देश दिए। एसपी देहात ने बताया कि थाने निरीक्षण का उद्देश्य थाना कार्यालय की कार्यप्रणाली का समग्र अवलोकन करना, थाने में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, कानून व्यवस्था बनाए रखने की गतिविधियों और अपराध नियंत्रण की प्रक्रियाओं की समीक्षा करना था। सीओ पंकज लवानिया के कार्यालय का निरीक्षण भी किया। वहीं, एसपी देहात अभिजीत कुमार ने थाना सरधना का भी निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करना होगा और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed