फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP raises civic issues; emphasizes preparations for the Kanwar Yatra.

Meerut News: सपा ने उठाई नगर की समस्याएं, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर दिया जोर

Sat, 18 Jul 2026 08:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
SP raises civic issues; emphasizes preparations for the Kanwar Yatra.
सरधना। वि​भिन्न मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार को दिया ज्ञ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। समाजवादी पार्टी की सरधना नगर इकाई ने मंगलवार को तहसील दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान और आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की।
ज्ञापन में शिव चौक से बिनौली रोड, गंगनहर पुल, गंगनहर पटरी मार्ग तथा देवी मंदिर से पुरा महादेव तक जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। नानू पुल से सरधना तक निर्माणाधीन सड़क को जल्द पूरा कराने, मार्ग पर बने गड्ढों को भरवाने और समुचित प्रकाश व्यवस्था कराने की भी मांग की गई। सपा नेताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना में विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सकों की पर्याप्त तैनाती, रक्त जांच किट समेत आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। कांवड़ यात्रा के दौरान 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं संचालित करने, अतिरिक्त चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती तथा सर्पदंश के उपचार के लिए एंटी-वेनम इंजेक्शन और जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में अमृत 2.0 योजना के तहत जल निगम की ओर से पिछले तीन वर्षों से चल रहे पाइपलाइन कार्य को शीघ्र पूरा कराने और खुदाई के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराने की मांग की गई। सरधना में स्थायी फायर स्टेशन की स्थापना, मेरठ-सरधना लो-फ्लोर बस सेवा दोबारा शुरू करने और नगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की भी मांग उठाई गई। इस मौके पर सपा नेता शाहवेज अंसारी, ललित गुज्जर, आगा अली शाह, नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, फरमान अंसारी, अशरफ राणा, रविंद्र एडवोकेट, रिंकू कुमार, अनीश पहलवान, वीर सिंह भाटी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed