{"_id":"571699c74f1c1bf6468b4940","slug":"sp-news-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस में सपाइयों ने बजाया धारा 144 का ‘बैंड’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस में सपाइयों ने बजाया धारा 144 का ‘बैंड’
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Wed, 20 Apr 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
बाइक के साथ जुलूस में शामिल सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपाइयों ने तमाम नियम कायदे ताक पर रखकर मंगलवार दोपहर कमिश्नरी के सामने ही धारा 144 का बैंड बजा दिया। यहां तैनात पुलिस की मौजूदगी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जाम लगाकर हुड़दंग किया। सपा नेता मोहम्मद ऐबाद सर्किट हाउस आए थे। इस बीच सपा कार्यकर्ता पार्टी की टोपी और हाथों में झंडा लहराते हुए हूटर लगी गाड़ियों से पहुंचे। काफी संख्या में कार्यकर्ता बाइकों पर स्टंट करते हुए एसएसपी आवास की ओर से कमिश्नरी चौराहे तक आए।
पुलिस और पीएसी कर्मियों को देखकर भी सपाइयों ने चौराहे पर जाम लगाया। राहगीर दूर तक फंसे रहे। समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सपाई काफी देर तक अपना जोश जाहिर करते रहे। बाइकों पर तीन तीन कार्यकर्ता भी काफी संख्या नजर आए। उनके हुड़दंग को पुलिस खामोशी से देखती रह गई।
31 मई तक लगी है धारा 144
नौचंदी मेला, प्रदेशस्तरीय संयुक्त प्रवेश बीएड परीक्षा, क्रांति दिवस आदि को देखते हुए डीएम पंकज यादव के निर्देश पर 18 अप्रैल को ही जिले के 32 थाना क्षेत्रों में दंड प्रकिया संहिता की धारा 144 लागू की गई थी। यह 31 मई की मध्यरात्रि तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
शहर में धारा 144 लगी है। सपाइयों द्वारा जुलूस निकालकर नारेबाजी करने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। ऐसा है तो जांच कराई जाएगी।
बीएस वीर कुमार, सीओ सिविल लाइन