{"_id":"6a96da5421af26ec6a0fb788","slug":"sp-mla-visits-farmers-staging-a-sit-in-protest-in-gavdi-warns-of-holding-a-panchayat-meerut-news-c-72-1-smrt1015-158634-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गावड़ी में धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे सपा विधायक, दी पंचायत की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गावड़ी में धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे सपा विधायक, दी पंचायत की चेतावनी
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रजपुरा ब्लॉक के गांवड़ी गांव में कूड़ा निस्तारण को लेकर चल रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को धरने पर बैठे किसानों के बीच शामिल होने के लिए अपने समर्थकों के साथ पहुंचे सपा के विधायक अतुल प्रधान ने कूड़ा निस्तारण न होने पर पंचायत की चेतावनी दी।
इस दौरान सपा विधायक ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सांसद ने मुख्यमंत्री से कूड़ा को लेकर बात उठाई तो मुख्यमंत्री को कूड़े की बात नागवार गुजर गई। जिस पर मुख्यमंत्री ने सांसद को भगवान रामजी की कथा करने को कहा। सपा विधायक ने कूड़ा केंद्र पर कथा और पाठ कराने के लिए बोल दिया।
भावनपुर थाना क्षेत्र के किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित पर बने कूड़ा निस्तारण केंद्र पर कूड़े को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन गावडी, मेदपुर, लडपुरा, सहित अन्य गांवों के किसानों के धरना स्थल पर सपा विधायक अतुल प्रधान अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। सपा विधायक ने अपने संबोधन में धरने पर मौजूद अपर नगरायुक्त लवी त्रिपाठी और स्वास्थ्य अधिकारी अमर सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब तक किसानों की अधिग्रहण भूमि पर कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर निगम के अधिकारी धरना स्थल पर आकर ठोस कदम उठाने का आश्वासन नहीं देते तब तक किसानों का धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
वहीं, धरने पर मौजूद डॉक्टर कृष्ण पाल, मोहित, अनिरुद्ध शर्मा, मंगू फौजी, अमरीश अधाना, चरण सिंह, महावीर सिंह, सुनील गुर्जर, पूर्व प्रधान इंद्रपाल, अमरीश चपराना, मोहित चपराना, कालू, सहित दर्जनों की तादाद किसानों धरने पर मौजूद रहे। किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि महापौर के पास गए, लेकिन कोई सुनाई नहीं हो रही। किसानों ने बताया रोजाना हजारों टन कूड़ा डलने के चलते गांव के साथ-साथ अन्य गांवों में गंदगी और बदबू के कारण संक्रमण रोगों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। कूड़ा केंद्र की चपेट में आने से आधा दर्जन स्कूल के छात्रों का पढ़ाई तक करना दुभर हो चुका है। कूड़ा केंद्र पर डाले जाने वाले कूड़े के कारण किसानों के परिवार के लोगों का खाना तक मुश्किल हो चुका है। फिलहाल नगर निगम की ओर नगर स्वास्थ्य अधिकारी साथ अपर नगरायुक्त लवी त्रिपाठी धरना स्थल पर मौजूद हैं।
किसानों को मिलती है तारीख
धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि 2011 से लेकर अब तक जब भी किसानों ने कूड़े के निस्तारण को लेकर नगर निगम अधिकारियों से मांग की। हर बार नगर निगम के अधिकारियों की ओर से कूड़े के निस्तारण को लेकर किसानों को सिर्फ तारीख ही मिलती है। कभी निस्तारण से संबंधित काम नहीं कर सके।
-- -- -- -- -- -