{"_id":"69160ada738fccb4d80c2862","slug":"sp-mla-accused-of-protecting-cow-slaughter-accused-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110407-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सपा विधायक पर गोकशी के आरोपी को संरक्षण देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सपा विधायक पर गोकशी के आरोपी को संरक्षण देने का आरोप
विज्ञापन
संगीत सिंह सोम सेना के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर वायरल किया मेसेज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी अनीस उर्फ सुक्खा को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, संगीत सिंह सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर एक मेसेज करते हुए सपा विधायक अतुल प्रधान पर आरोप लगाया कि वह गोकशी के आरोपी के संरक्षक हैं।
जानकारी के अनुसार, गोकशी के मामले में वांछित अनीस उर्फ सुक्खा निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद को पुलिस ने बुधवार रात उसके घर से गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
इस बीच संगीत सिंह सोम सेना के अध्यक्ष सचिन खटिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी की। इसमें उन्होंने अनीस को सपा नेता बताया और आरोप लगाया कि विधायक अतुल प्रधान उसे संरक्षण दे रहे हैं। पोस्ट में आरोपी के साथ विधायक की तस्वीरें भी साझा की गईं।
विज्ञापन
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में अनेक लोग साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार व्यक्ति की बात पर ही ध्यान दिया जाता है। जब सरकार इस मामले में पूछेगी तब उचित जवाब दिया जाएगा।