फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP leader welcomed Shiva-devotee Kanwariyas.

Meerut News: सपा नेता ने शिवभक्त कांवड़ियों का किया स्वागत

Wed, 05 Aug 2026 06:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
SP leader welcomed Shiva-devotee Kanwariyas.
कांवड लेकर पहुंचे भोलों का सम्मान करते सपा नेता किशोर वाल्मीकि। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर मवाना पहुंचे शिवभक्त कांवड़ियों का अपने गंतव्यों की ओर तेजी से बढ़ना शुरू हो गए हैं। वहीं शिव भक्तों की सेवा के लिए नहर पटरी पर कांवड़ सेवा शिविरों की शुरुआत होने लगी है। मवाना पहुंचे कांवड़ियों का वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में सपा नेता किशोर वाल्मीकि द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।

नहर पटरी से कांवड़ियों का अपने गंतव्यों की ओर गुजरना शुरू हो गया है। इसी के साथ गांव करीमपुर के निकट मवाना निवासी मनोज कुमार द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर शुरू किया गया है। मिल रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में आयोजित स्वागत समारोह में हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों का सम्मान किया गया। इनमें 401 लीटर जल की पालकी कांवड़ लाने वाले जतिन गुर्जर, 151 लीटर जल लाने वाले हर्ष वाल्मीकि, 101 लीटर जल लाने वाले तुषार गुर्जर तनीष प्रजापति, मनीष प्रजापति, कृष्ण, आदित्य, नानू टांक, 111 लीटर जल लाने वाले विशाल मलिक और 51 लीटर जल लाने वाले कुणाल जाटव व पुन्नू सहित करीब एक दर्जन कांवड़ियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अवनीश चौधरी, मिंटू चौधरी, संदीप जाटव, सुधीर चौधरी वाल्मीकि, मनोज घाघट, नंदकिशोर सभासद, राजू भगत जी, पवन वाल्मीकि, मनोज छाबड़ा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

कांवड लेकर पहुंचे भोलों का सम्मान करते सपा नेता किशोर वाल्मीकि। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।

कांवड लेकर पहुंचे भोलों का सम्मान करते सपा नेता किशोर वाल्मीकि। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed