फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP leader tells that three people were cheated of Rs 7.70 lakh in the name of getting loan

Meerut News: सपा नेता बता लोन दिलाने के नाम पर तीन लोगों से 7.70 लाख ठगे

Thu, 26 Sep 2024 06:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
SP leader tells that three people were cheated of Rs 7.70 lakh in the name of getting loan
मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन लोगोें से खुद को बैंककर्मी व सपा नेता बताने वाले आरोपी लोन दिलाने के नाम पर 7.70 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी के सपा नेताओं के साथ फोटो भी हैं। पीड़ितोें ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सलाहपुर गांव निवासी तनवीर राजपूत, दिलशाद और पूठ गांव निवासी शाहनवाज बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। तनवीर ने बताया कि खिवाई गांव के रहने वाले आरोपी खुद को बैक का कर्मचारी और सपा नेता बताया है। आरोपी ने तनवीर को 50 लाख रुपये का बिजनेस लोन दिलाने का आश्वासन दिया था। इसकी एवज में ढाई लाख नकदी और ढाई लाख रुपए कुल पांच लाख बैंक खाते में हस्तांतरित कराए गए। वहीं, शाहनवाज से रोपी ने मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी की।
विज्ञापन

दिलशाद को 15 लाख का लोन दिलाने के लिए उससे 1.20 लाख की ठगी की गई। पीड़ितों का आरोप है कि तीनों में से किसी का लोन नहीं कराया गया। पैसे वापस मांगने पर आरोपी खुद को सपा नेता बताते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। थाने में कई बार शिकायत के बावजूद भी पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि एसपी देहात को जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed