फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP leader Shahid Manzoor target on BJP goverment and said many encounter in UP but crime is not stop

सपा नेता ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में 4500 एनकाउंटर, फिर भी क्यों नहीं थम रहा अपराध

Wed, 10 Jul 2019 01:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Jul 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
SP leader Shahid Manzoor target on BJP goverment and said many encounter in UP but crime is not stop
पत्रकारों से वार्ता करते सपा नेता शाहिद मंजूर - फोटो : अमर उजाला

सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शाहिद मंजूर ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार और गुंडाराज को मिटाने के नाम पर सत्ता में आई थी, लेकिन आज तक न तो गुंडाराज खत्म हुआ और न ही भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकी। उन्होंने भीड़ हिंसा के मामलों को देश के लिए कलंक बताया और इन पर सेक्युलर दलों की चुप्पी पर हैरत जताई। 

विज्ञापन


पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राव कारी साजिद के आवास पर पहुंचे शाहिद मंजूर ने पत्रकारों से वार्ता में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आई है। आज तक देश और प्रदेश से न तो अपराध खत्म हुआ और न ही अपराधियों का सफाया हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीति के तहत बेकसूर लोगों का पुलिस एनकाउंटर कर रही है, जबकि जो असली अपराधी हैं वो खुलेआम घूमकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने दो टूक कहा कि पुलिस कस्टडी से कुख्यात अपराधी फरार हो रहे हैं और सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार बताए कि 4500 एनकाउंटर होने के बाद भी प्रदेश में अपराधों का सिलसिला थमने का नाम क्यों नहीं ले रहा है। देश में बढ़ रही भीड़ हिंसा की घटनाओं पर शाहिद मंजूर ने कहा कि अल्पसंख्यकों के वोटों से पीएम और सीएम बनने वाले सेक्युलर दलों के नेता अगर अभी भी अपने हकों के लिए आवाज नहीं उठाएंगे तो आगामी चुनाव में वह वोटों से वंचित हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहिद मंजूर ने कहा कि अभी भी वक्त है कि तमाम सेक्युलर दल एकजुट होकर भीड़ हिंसा जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आवाज बुलंद करें। वरना आने वाले समय में उन्हें अपने किए पर पछतावा करने के लिए मौका भी नहीं मिलेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed