यूपी: भराव रुकवाने पहुंचे एसडीएम से भिडे़ सपा नेता, जमकर हुआ हंगामा, जानें- पूरा मामला
मेरठ के सरधना में भूमि पर मिट्टी का भराव रुकवाने गए एसडीएम और सपा नेता के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ। वहीं एसडीएम ने सपा नेता को बतौर जुर्माना दो लाख रुपये का नोटिस जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरधना में पांडुशिला रोड स्थित तालाब की भूमि पर मिट्टी भराव का काम रुकवाने तहसील की टीम पहुंची तो लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद एसडीएम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भूमि की पैमाइश कराई। वहीं एसडीएम ने सपा नेता पंकज जैन को बतौर जुर्माना दो लाख रुपये का नोटिस जारी किया है।
तालाब की भूमि पर भराव कराने की शिकायत पर एसडीएम अमित भारतीय पालिका और तहसील की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहां सपा नेता और आचार्य विद्यासागर तपोवन भूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष पंकज जैन भी जैन समाज के लोगों के साथ मौजूद थे। एसडीएम ने तालाब की भूमि की पैमाइश कराने की बात कही तो पंकज जैन ने विरोध किया। इस पर एसडीएम ने थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर भूमि की पैमाइश कराई।
इसी दौरान जैन समाज के लोगों ने पाल समाज के एक परिवार पर कुछ जमीन पर कब्जे की शिकायत की तो दोनों समाज के लोगों में कहासुनी हो गई। भारी विरोध के बीच एसडीएम ने चूना डलवाकर तलाब की जमीन की निशानदेही करा दी। जेसीबी से तालाब की बाउंड्री भी खुदवा दी। पंकज जैन ने कहा कि मौके पर सिर्फ जैन समाज की भूमि है। तालाब की एक इंच भी भूमि नहीं है। इस मामले में एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलेगा।
दो लाख जुर्माने का नोटिस किया जारी
पंकज जैन व कुछ अन्य लोगों द्वारा तालाब की जमीन का भराव कराया जा रहा था। उसे रुकवा दिया गया है। तालाब की भूमि पर भराव करने के मामले में दो लाख रुपये के जुर्माने का नोटिस पंकज जैन को जारी किया गया है। - अमित भारतीय, एसडीएम, सरधना
वायरल वीडियो पर सीओ ने लिया संज्ञान
सपा नेता पंकज जैन का 49 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने तहसीलदर नटवर सिंह और दरोगा विजयपाल के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है। तालाब की जमीन की पैमाइश कराने आई टीम पर भी आरोप लगाए। पूर्व में भी सपा नेता के विवादित बयान चर्चा में रहे हैं। मामले में सीओ आरपी शाही ने कहा कि वीडियो की जांच कराने के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।