फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: SP leader clashed with SDM who arrived to stop the filling

यूपी: भराव रुकवाने पहुंचे एसडीएम से भिडे़ सपा नेता, जमकर हुआ हंगामा, जानें- पूरा मामला

Fri, 10 Sep 2021 02:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 10 Sep 2021 02:37 PM IST
सार

मेरठ के सरधना में भूमि पर मिट्टी का भराव रुकवाने गए एसडीएम और सपा नेता के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ। वहीं एसडीएम ने सपा नेता को बतौर जुर्माना दो लाख रुपये का नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Meerut News: SP leader clashed with SDM who arrived to stop the filling
सरधना में मिट्टी के भराव को लेकर जमकर हंगामा हुआ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरधना में पांडुशिला रोड स्थित तालाब की भूमि पर मिट्टी भराव का काम रुकवाने तहसील की टीम पहुंची तो लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद एसडीएम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भूमि की पैमाइश कराई। वहीं एसडीएम ने सपा नेता पंकज जैन को बतौर जुर्माना दो लाख रुपये का नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


तालाब की भूमि पर भराव कराने की शिकायत पर एसडीएम अमित भारतीय पालिका और तहसील की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहां सपा नेता और आचार्य विद्यासागर तपोवन भूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष पंकज जैन भी जैन समाज के लोगों के साथ मौजूद थे। एसडीएम ने तालाब की भूमि की पैमाइश कराने की बात कही तो पंकज जैन ने विरोध किया। इस पर एसडीएम ने थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर भूमि की पैमाइश कराई।
विज्ञापन


इसी दौरान जैन समाज के लोगों ने पाल समाज के एक परिवार पर कुछ जमीन पर कब्जे की शिकायत की तो दोनों समाज के लोगों में कहासुनी हो गई। भारी विरोध के बीच एसडीएम ने चूना डलवाकर तलाब की जमीन की निशानदेही करा दी। जेसीबी से तालाब की बाउंड्री भी खुदवा दी। पंकज जैन ने कहा कि मौके पर सिर्फ जैन समाज की भूमि है। तालाब की एक इंच भी भूमि नहीं है। इस मामले में एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख जुर्माने का नोटिस किया जारी
पंकज जैन व कुछ अन्य लोगों द्वारा तालाब की जमीन का भराव कराया जा रहा था। उसे रुकवा दिया गया है। तालाब की भूमि पर भराव करने के मामले में दो लाख रुपये के जुर्माने का नोटिस पंकज जैन को जारी किया गया है। - अमित भारतीय, एसडीएम, सरधना

वायरल वीडियो पर सीओ ने लिया संज्ञान
सपा नेता पंकज जैन का 49 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने तहसीलदर नटवर सिंह और दरोगा विजयपाल के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है। तालाब की जमीन की पैमाइश कराने आई टीम पर भी आरोप लगाए। पूर्व में भी सपा नेता के विवादित बयान चर्चा में रहे हैं। मामले में सीओ आरपी शाही ने कहा कि वीडियो की जांच कराने के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed