फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP leader Atul Pradhan met to injured peoples and There was violence in the village of AAP MLA

सपा नेता अतुल प्रधान ने जाना घायलों का दर्द, 'आप' विधायक अमानतुल्लाह के गांव में हुआ था बवाल

Thu, 13 Feb 2020 12:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP leader Atul Pradhan met to injured peoples and There was violence in the village of AAP MLA
मरीजों से मिले सपा नेता अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में ओखला सीट से आप विधायक के जीतने पर उनके पैतृक गांव अगवानपुर में विजय जुलूस निकाला जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई थी। पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया था। बुधवार को मामले में सपा नेताओं ने पहुंचकर लाठीचार्ज में घायल लोगों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने जुलूस निकाल रहे 13 लोगों को नामजद और अज्ञात एक-एक महिला, पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को ओखला से अमानतुल्लाह के जीतने पर उनके पैतृक गांव अगवानपुर में परिवार और समर्थकों ने मिठाई बांटी थी। इसके बाद नारेबाजी कर जुलूस निकाला जा रहा था। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों में जुलूस निकालने को लेकर नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई थी। महिला पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। बुधवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, सपा नेता अतुल प्रधान, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, विपिन मनोठिया, सपा शहर अध्यक्ष आदिल चौधरी, किशोर वाल्मीकि, कंवरपाल प्रधान गांव अगवानपुर में सपा नेता नुरुउल्ला खां के आवास पर पहुंचे। उन्होंने घायल जना खां, नाजमी खां, हकीमुद्दीन का हालचाल जाना। राजपाल सिंह ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। नुरुउल्ला खां के परिवार का विधायक अमानतुल्लाह के जीत की खुशी मना रहे हैं तो उनका कोई कसूर नहीं है। पुलिस भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आप विधायक अमानतुल्लाह के गांव में जुलूस के दौरान बवाल, लाठीचार्ज और पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि सपा सरकार में किसी भी व्यक्ति को खुशी मनाने पर कोई उत्पीड़न नहीं हुआ। पहले भी कई बार परीक्षितगढ़ पुलिस ने गांव अगवानपुर के लोगों के साथ मारपीट कर उत्पीड़न करने का काम किया है। इसे सपा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगवानपुर के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए तो कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। 

वहीं, रालोद नेता नरेंद्र खजूरी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं पर लाठीचार्ज कर मानवता को तार तार किया है। इस मौके पर मोहित गुर्जर, बाबूराम कश्यप, लोकेश धामा, अंकुश प्रधान, संजू यादव, नौशाद खां मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed