फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP 'dangal' continues: now Akhilesh took place in the list of candidates of Meerut

'दंगल' जारी: अखिलेश की सूची में मेरठ के इन उम्मीदवारों को मिली जगह

Fri, 30 Dec 2016 01:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 30 Dec 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
SP 'dangal' continues: now Akhilesh took place in the list of candidates of Meerut
सीएम अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सूची में जिले की दो सीटों पर बदलाव किया गया है। इसमें सरधना सीट से मुख्यमंत्री ने अतुल प्रधान और शहर सीट से रफीक अंसारी का नाम जारी किया है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर सहित तीनों विधायकों का टिकट बरकरार रखा गया है। यह बात और है कि सीएम की सूची आने के बाद अधिकांश नेताओं ने चुप्पी साध ली। वर्तमान विधायक अभी यह बात स्वीकारने से कतरा रहे हैं कि वे किस खेमे से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

 
शिवपाल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मेरठ की शहर, कैंट और सरधना सीट से उम्मीदवार बदल दिए थे। इसके बाद मुलायम सिंह यादव की ओर से जारी की गई सूची में भी शिवपाल यादव के नामों पर ही मुहर लगी। बृहस्पतिवार को लखनऊ में चले घटनाक्रम के बीच देर शाम नई सूची में सरधना से अतुल प्रधान और शहर सीट से रफीक अंसारी का नाम सामने आ गया। खास बात यह है कि इसमें कैंट और दक्षिण सीट का कोई जिक्र नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन दोनों सीटों पर अभी विचार नहीं किया है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा घमासान सरधना सीट को लेकर चल रहा था। यहां पर सपा नेता अतुल प्रधान ने खुली बगावत कर रखी थी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के खिलाफ बयान देने के साथ ही अपना टिकट कटने के लिए अमर सिंह को भी जिम्मेदार बताया था। अतुल ने अपने बैनर पोस्टरों में भी मुख्यमंत्री को ही स्थान दिया था। बृहस्पतिवार दोपहर अतुल प्रधान ने यह ऐलान कर दिया था कि वे हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। इसी बीच शाम को उनका नाम आ गया। वहीं, शहर सीट पर रफीक अंसारी को रामगोपाल यादव के करीबी होने के कारण शिवपाल यादव ने टिकट नहीं दिया था। अब मुख्यमंत्री ने अंसारी को फिर से स्थान दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उठ रहे सवाल
अखिलेश यादव की सूची में मेरठ कैंट और दक्षिण सीट का जिक्र न होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। पार्टी के एक धड़े का मानना है कि इन सीटों पर टीम अखिलेश ने घोषणा नहीं की है। जबकि पहले टिकट पाए नेताओं का कहना है कि टिकट न बदलने से उनका नाम नहीं दिया गया है।

सि‌टिंग विधायक दोनों खेमों की सूची में
किठौर सीट से शाहिद मंजूर, हस्तिनापुर से प्रभुदयाल बाल्मीकि और सिवालखास से गुलाम मोहम्मद का नाम अखिलेश की सूची में है। यह तीनों ही मुलायम सिंह यादव की ओर से जारी की गई सूची में भी थे। इन तीनों ही सीटों पर सपा की ओर से कोई दूसरा बड़ा दावेदार भी नहीं था। ऐसे में इन सीटों पर कोई विवाद भी नहीं हैं। 

भविष्य देख रही पार्टी

SP 'dangal' continues: now Akhilesh took place in the list of candidates of Meerut
शाहिद मंजूर, कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला
पार्टी में कोई विवाद नहीं है। यह परिवार का मामला है। नेताजी के साथ रहे सभी लोग जानते हैं कि नेताजी सही निर्णय लेंगे। पार्टी अब भविष्य की ओर देख रही है और फिर से सपा की सरकार बनेगी। -शाहिद मंजूर, कैबिनेट मंत्री

कोई मतभेद नहीं

SP 'dangal' continues: now Akhilesh took place in the list of candidates of Meerut
गुलाम मोहम्मद, विधायक सिवाल खास - फोटो : अमर उजाला
हम सब फिर से सरकार बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने पिछले सालों में खूब विकास कार्य कराए हैं। किसी प्रकार का मतभेद नहीं हैं और फिर से पार्टी सरकार बनाएगी। -गुलाम मोहम्मद, विधायक सिवाल खास

सब ठीक हो जाएगा

SP 'dangal' continues: now Akhilesh took place in the list of candidates of Meerut
प्रभुदयाल बाल्मीकि, विधायक हस्तिनापुर - फोटो : अमर उजाला
पार्टी के सारे नेताओं ने भरोसा जताया है। सरकार के कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और फिर से सरकार बनेगी। पार्टी में सब कुछ ठीक हो जाएगा। -प्रभुदयाल बाल्मीकि, विधायक हस्तिनापुर

मजबूती से चुनाव लड़ेंगे

SP 'dangal' continues: now Akhilesh took place in the list of candidates of Meerut
आदिल चौधरी - फोटो : अमर उजाला
पार्टी की ओर से पहले ही नाम घोषित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री का सहयोग मिलता रहा है। नई सूची के बारे में जानकारी नहीं है। पार्टी की ओर से मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा। -आदिल चौधरी

आशीर्वाद शुरू से साथ

SP 'dangal' continues: now Akhilesh took place in the list of candidates of Meerut
अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री का आशीर्वाद शुरू से ही मेरे साथ है। उन्होंने पहले ही चुनाव लड़ने का निर्देश दिया था। मजबूती से सरधना में चुनाव लड़कर सांप्रदायिक ताकतों को हराया जाएगा। -अतुल प्रधान

पार्टी में कुछ गड़बड़ नहीं

SP 'dangal' continues: now Akhilesh took place in the list of candidates of Meerut
रफीक अंसारी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और महासचिव रामगोपाल यादव के भरोसे के लिए उनका धन्यवाद देता हूं। पार्टी में कोई गड़बड़ नहीं। सपा के लिए मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा। -रफीक अंसारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed