{"_id":"66002b8662de254b5901dc95","slug":"sp-changed-ticket-on-bijnor-seat-and-declared-deepak-saini-as-candidate-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections: सपा ने बिजनौर सीट पर बदला टिकट, अब दीपक सैनी लड़ेंगे चुनाव; कई दिनों से हो रही थी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections: सपा ने बिजनौर सीट पर बदला टिकट, अब दीपक सैनी लड़ेंगे चुनाव; कई दिनों से हो रही थी चर्चा
Sun, 24 Mar 2024 07:06 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 24 Mar 2024 07:06 PM IST
सार
बिजनौर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी को लेकर कई दिनों से चर्चाएं हो रही थी। वहीं, पार्टी ने अब चर्चाओं पर विराम लगाते हुए टिकट में बदलाव किया है। यशवीर सिंह धोबी का टिकट काटकर नूरपुर सपा विधायक रामअवतार सैनी के पुत्र दीपक सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
सपा ने दीपक सैनी को बनाया प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर लोकसभा सीट पर सपा ने अपने टिकट में बदलाव कर लिया है। यशवीर सिंह धोबी का टिकट काटकर नूरपुर सपा विधायक रामअवतार सैनी के पुत्र दीपक सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है। पिछले कई दिनों से इस सीट पर बदलाव की चर्चाएं चल रही थी। अब मुख्य बड़ी पार्टी से देखें तो रालोद से चंदन चौहान, बसपा से चौधरी विजेंद्र सिंह और सपा से दीपक सैनी चुनावी रण में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
बिजनौर लोकसभा सीट पर 16 मार्च को सपा ने टिकट की घोषणा की थी। नगीना से वर्ष 2009 के चुनाव में सांसद बने यशवीर सिंह धोबी को बिजनौर से टिकट दिया गया था। उस समय से चर्चाएं थी कि यशवीर सिंह नगीना से टिकट मांग रहे थे, लेकिन नगीना में पूर्व अपर जिला जज मनोज कुमार को सपा ने प्रत्याशी बना दिया। यशवीर सिंह को सपा ने बिजनौर से टिकट दिया तो सभी चौंक गए।
विज्ञापन
खुद यशवीर सिंह भी यहां से टिकट मिलने पर अचंभित थे। उसी दिन से टिकट में बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई थी। रविवार को सपा ने एक लिस्ट जारी की, जिसमें दीपक सैनी को बिजनौर प्रत्याशी बनाया गया है। सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि दीपक सैनी को टिकट मिलने का पत्र चल रहा है। नूरपुर विधायक रामअवतार सैनी से वार्ता हुई है, वह बिजनौर से उनके पुत्र दीपक सैनी को टिकट मिलने की बात कह रहे हैं। पार्टी का जो भी निर्णय है, पार्टी कार्यकर्ता उन्हें ही मजबूती से चुनाव लड़ाएंगे।
विज्ञापन