फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP candidate Naimul Hasan defeated BJP candidate Avni Singh

जानिए, नूरपुर में कितने वोटों से हारीं भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह, कैराना में तबस्सुम की जीत तय

Thu, 31 May 2018 08:02 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Thu, 31 May 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
SP candidate Naimul Hasan defeated BJP candidate Avni Singh
भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह का फाइल फोटो और जश्न मनाते सपाई - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जहां नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी नईमुल हसन ने 5678 वोटों से जीत हासिल की है। जीत के बाद सपा समर्थकों ने हसन को बधाई दी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। वहीं कैराना में रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन भी जीत के बेहद करीब हैं। तबस्सुम 49 हजार मतों से आगे चल रही हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि सपा प्रत्याशी नईमुल हसन ने पांच हजार से भी अधिक वोटों से भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह को परास्त किया है। वहीं, कैराना लोकसभा उपचुनाव भी भारतीय जनता पार्टी के हाथों से फिसलता दिख रहा है। यहां रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन 42433 वोटों से आगे चल रही हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : कैराना: तबस्सुम हसन बोलीं- 2019 के लोकसभा चुनाव में UP से भाजपा को मिलेंगी सिर्फ 3 सीटें
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव की नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव से विपक्षी दलों का गठबंधन बना। 

कैराना उपचुनाव में गठबंधन की तरफ से मुस्लिम प्रत्याशी सपा विधायक नाहिद हसन की मां तबस्सुम हसन को रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ाया और 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए नए समीकरण की परख की गई। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और उपाध्यक्ष जयंत चौधरी लगातार जाट बिरादरी के बीच पकड़ बनाने में लगे रहे।



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed