{"_id":"62cc4051ab771a7fe127eb62","slug":"soumitra-garg-of-meerut-tops-in-jee-main-exam-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Mains Result 2022: मेरठ के सौमित्र गर्ग ने रचा इतिहास, जेईई मेन परीक्षा में किया यूपी टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE Mains Result 2022: मेरठ के सौमित्र गर्ग ने रचा इतिहास, जेईई मेन परीक्षा में किया यूपी टॉप
Mon, 11 Jul 2022 09:24 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 11 Jul 2022 09:24 PM IST
सार
JEE Mains Result 2022: मेरठ के रहने वाले सौमित्र गर्ग ने जेईई मेन परीक्षा में पूरे उत्तर प्रदेश में टॉप किया है। बताया कि देश में 14 बच्चों ने 100 में से 100 नंबर लाकर टॉप किया है।
विज्ञापन
परिवार के साथ सौमित्र गर्ग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Mains Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन का सोमवार को रिजल्ट जारी कर दिया। देश में 14 विद्यार्थियों ने 100 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश से मेरठ के सौमित्र गर्ग ने इतिहास रचा है। सौमित्र की इस उपलब्धि पर परिवार और परिचितों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
टीपीनगर की गुलमोहर पार्क कॉलोनी के रहने वाले सौमित्र गर्ग के पिता सुधीर गर्ग व्यापारी हैं। परिवार में माता रेखा गर्ग और बड़े भाई सौरभ गर्ग हैं। सुधीर गर्ग का फर्नीचर का कारोबार है। सौमित्र ने 12वीं के पेपर बागपत रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से दिए हैं। उनका रिजल्ट आने वाला है। जेईई मेन परीक्षा में 8.7 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जबकि 7.69 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: उजड़ गया आरती का परिवार, बिखर गए बड़े सपने, मां-बेटे की मौत से हर तरफ छाया मातम
विज्ञापन
कई विद्यार्थियों को मिली सफलता
आईआईटी जेईई मेंस के रिजल्ट में मेरठ के सौमित्र गर्ग ने 100 परसेंटाइल लाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। इसके अलावा कई दूसरे विद्यार्थियों ने भी 99 फीसदी से अधिक परसेंटाइल प्राप्त किया है। सौम्य नामदेव ने 99.4808, सिद्धार्थ अग्रवाल ने 99.4147, ओम गुप्ता ने 98.8646 परसेंटाइल प्राप्त किया है। सी-3 क्लास के छात्र रिदिक ने 99.62 परसेंटाइल प्राप्त किया है। संस्थान के डायरेक्टर एमएस प्रधान ने उनको शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा प्रीतीश महाजन ने 99.84 परसेंटाइल प्राप्त किया है।