फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sought time after meeting the DIG and SSP regarding the Kharkhoda mosque incident.

Meerut News: खरखौदा मस्जिद प्रकरण में डीआइजी और एसएसपी से मिल मांगा समय

Wed, 17 Jun 2026 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Sought time after meeting the DIG and SSP regarding the Kharkhoda mosque incident.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। खरखौदा में थाने की जमीन पर बनी मस्जिद हटाने के आदेश पर मुस्लिम समाज के लोग नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन के नेतृत्व में डीआइजी कलानिधि नैथानी व एसएसपी अविनाश पांडेय से बुधवार को मिले। उन्होंने जामा मस्जिद की जमीन के मालिकाना हक के कागजात दिखाने को दिए गए एक सप्ताह के समय को बढ़ाने की मांग की।

काजी जैनुर राशिद्दीन ने डीआईजी और एसएसपी कार्यालय पर जाकर बताया कि मस्जिद कई सौ साल पुरानी है। उत्तर प्रदेश सुन्नी बोर्ड में इसे 1985 में दर्ज कराया गया था। इसके कागजात मस्जिद के मुतवल्ली अय्यूब खां और उनके बेटे ने पुलिस को दिखाए है। उन्होंने कहा कि जमीन के कागजात दिखाने को दिया एक सप्ताह का समय कम है। उसे बढ़ाया जाए। इसके अलावा जिले के विभिन्न थानों व सरकारी विभागों में मस्जिद बनी हुई है। इस मस्जिद को भी उसी रूप में लिया जाए और हटाया न जाए। डीआइजी ने एसएसपी को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article