फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   For other centres...

रोहित हत्याकांड : यूपी गेट पर मंत्री को रोका, सकौती में हाईवे जाम, हंगामा

Wed, 14 Jan 2026 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
For other centres...
दौराला------निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सकौतीनंगली गेट पर लगाया जाम
रोहित हत्याकांड को लेकर निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर लगाया जाम
विज्ञापन

आश्वासन के बाद खोला जाम, जाम लगने से हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। सरधना क्षेत्र के ज्वालागढ़ में हुए रोहित उर्फ सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं का आक्रोश सामने आया। प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद को गाजियाबाद में यूपी गेट पर रोके जाने की सूचना पर कार्यकर्ता भड़क उठे और हाईवे-58 पर सकौती नंगली गेट पर जाम लगा दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब भाजपा नेता और कार्यकर्ता जा सकते हैं तो फिर उन्हें क्यों रोका जा रहा है। जाम के चलते करीब 25 मिनट तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए मुजफ्फरनगर जा रहे थे। उन्हें गाजियाबाद में यूपी गेट पर ही रोक लिया गया। वहां पर जमकर हंगामा हुआ लेकिन आने नहीं दिया गया। कार्यकर्ताओं को इसका पता चला तो सकौती नंगली गेट के नजदीक हाईवे-58 पर पहुंच गए और हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और उनसे बातचीत की। अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर कार्यकर्ता शांत हुए और जाम खोल दिया।
विज्ञापन

हंगामे में प्रदीप कश्यप, श्याम कश्यप, महिपाल कश्यप, मनोज, राजीव, शिवम, पुष्पेंद्र सहित कई निषाद पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि कुछ कार्यकर्ता हाईवे पर आ गए थे और जाम लगा रहे थे। उन्हें तभी समझाकर हटा दिया गया। कानून व्यवस्था खराब करने के लिए किसी को अनुमति नहीं है।

दौराला------निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सकौतीनंगली गेट पर लगाया जाम

दौराला------निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सकौतीनंगली गेट पर लगाया जाम

दौराला------निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सकौतीनंगली गेट पर लगाया जाम

दौराला------निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सकौतीनंगली गेट पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed