फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Son's hand slipped from mother's hand, got hit by bus, bus dragged her for a kilometer, death

Meerut News: मां के हाथ से फिसला बेटे का हाथ, बस की चपेट में आया, एक किलोमीटर तक घसीटती ले गई बस, मौत

Thu, 13 Feb 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Son's hand slipped from mother's hand, got hit by bus, bus dragged her for a kilometer, death
दौराला। गांव वलीदपुर निवासी 18 वर्षीय हिमांशु की मंगलवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बस उसे करीब एक किलोमीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसा उस समय हुआ जब उसकी मां रात के समय बेटे को मजदूरी पर जाने से रोक रही थी। अचानक बेटे का हाथ मां के हाथों से फिसल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

वलीदपुर गांव निवासी दिनेश बढ़ई का कार्य करते हैं और उनकी पत्नी रेखा हाईवे स्थित एक कॉलेज में माली का कार्य करती हैं। पिता दिनेश के अनुसार, उसकी दो बेटी प्रवर, मानसी और दो बेटे हिमांशु और ऋषभ हैं। मंगलवार देर रात हिमांशु कोल्हू पर मजदूरी करने जा रहा था। परिजनों ने बताया कि मां रेखा रात में बेटे को मजदूरी पर जाने से रोक रही थी। जिद करते-करते हिमांशु हाईवे किनारे तक पहुंच गया। रेखा ने उसका हाथ पकड़ लिया। हिमांशु ने हाथ छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान रेखा के हाथ से बेटे का हाथ फिसल गया और वह मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जा रही रोडवेज बस की चपेट में आ गया। बस लगभग एक किमी दूर तक उसे घसीटते हुए ले गई। हादसा देख मां की चीख निकल गई। मौके पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। हिमांशु की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर बस की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed