फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sonia was crowned Freshers Welcome Queen.

Meerut News: सोनिया को पहनाया फ्रेशर्स वेलकम क्वीन का ताज

Sat, 20 Sep 2025 06:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 20 Sep 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Sonia was crowned Freshers Welcome Queen.
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में नवागंतुक छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्र
संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में फ्रेशर्स वेलकम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में शनिवार को नवागंतुक छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फ्रेशर्स वेलकम क्वीन का ताज एमए की छात्रा सोनिया को पहनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना लूईस ने दीप प्रज्जवलित करके किया। बीए, बीकॉम, बीएड एवं एमए में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता में 26 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गायन, अभिनय और नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।अभिनय प्रतियोगिता में प्रथम इंशारा, द्वितीय जोया, सोलो नृत्य में प्रथम पूर्णिमा, द्वितीय राधिका, तृतीय सोनिया रही। गायन में प्रथम दृक्षा, द्वितीय, सानिया, तृतीय स्वलेहा रहीं। कार्यक्रम का संचालन गुलसबा और गुलनाज ने किया, जबकि निर्देशन डॉ. सुषमा ने संभाला। निर्णायक मंडल में डॉ. विदुषी, नीतू और मोनिका शर्मा शामिल रहीं। इस दौरान आरती, संजना, तनु, अर्पिता, रूपा, अंजलीना, अजरा, प्रीति, ज्योति, इरम, अनाज, तनिष्का, गुड़िया, तौबा, मनस्वी, कोमल और अनुकमा सहित कई छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना ने छात्राओं से मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. महेश पालीवाल, राजेन्द्र सिंह, डॉ. कविता, डॉ. अशोक सोम, अशोक शर्मा और डॉ. अंकुर उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed