{"_id":"600722d9efe28a47c2495adf","slug":"son-killed-his-step-mother-for-not-providing-mobile-son-was-demanding-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मोबाइल न दिलाने पर सौतेली मां की हत्या, 10 हजार रुपये मांग रहा था बेटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मोबाइल न दिलाने पर सौतेली मां की हत्या, 10 हजार रुपये मांग रहा था बेटा, मुकदमा दर्ज
Wed, 20 Jan 2021 01:02 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:02 AM IST
सार
- सरधना के मोहल्ला इस्लामाबाद में हुई वारदात,
- पिता ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ से सटे सरधना में मोबाइल खरीदने के लिए रुपये न देने पर युवक ने सौतेली मां की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने पिता के क्लीनिक पर पहुंचकर हत्या की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी इबादुर्रहमान मूलरूप से खिर्वा जलालपुर का रहने वाला है। कई साल से वह सरधना में क्लीनिक चला रहा है। पास में ही डेयरी खोल रखी है। इबादुर्रहमान की पहली पत्नी से आठ बच्चे हैं।
विज्ञापन
दो साल पहले उन्होंने इंदौर के रतलाम निवासी रेशमा से दूसरी शादी की थी। रेशमा डेयरी में बने आवास में अकेली रहती थी। इबादुर्रहमान का तीसरे नंबर का बेटा खिजर (18) नशे का आदी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शामलीः एक युवती को तीन युवतियों ने सरेबाजार पीटा, जमकर चले लात-घूंसे, बेहोश पड़ी रही
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को खिजर सौतेली मां रेशमा के पास पहुंचा और नया मोबाइल खरीदने के लिए 10 हजार रुपये मांगे। रेशमा ने मना किया तो वह झगड़ा करने लगा। इस बीच रेशमा ने रिकार्डिंग कर पति को भेज दी। रुपये न देने से गुस्साए खिजर ने दुपट्टे से रेशमा का गला घोटकर हत्या कर दी।
वारदात का पता चलने पर इबादुर्रहमान ने थाने जाकर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसी बीच खिजर मौके पर पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। सीओ आरपी शाही का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के पकड़े जाने की जानकारी नहीं है। चर्चा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले रखा है।
दोस्तों के पास हैं महंगे फोन
रेशमा ने खिजर की बातचीत की रिकार्डिंग पति को भेजी थी। इसमें खिजर रेशमा से कह रहा है कि उसके दोस्तों के पास महंगे मोबाइल हैं। दोस्त उसे भी नया मोबाइल खरीदने को कहते हैं। इस पर रेशमा ने कहा कि तुम्हें तो पता है कि तुम्हारे पिता कैसे परिवार चला रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/