{"_id":"6a9059e10e234a25f5096db8","slug":"son-in-law-attacks-father-in-law-nasal-bone-broken-meerut-news-c-72-1-mct1011-158444-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दामाद ने ससुर पर किया हमला, नाक की हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दामाद ने ससुर पर किया हमला, नाक की हड्डी टूटी
विज्ञापन
पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ईब्ज चौराहे पर दामाद मंजीत चौधरी ने अपने ससुर सुदेश पर वजनदार वस्तु से हमला कर दिया। हमले में उनकी नाक की हड्डी टूट गई और चेहरे पर गंभीर अंदरूनी चोट आई। घायल बुजुर्ग को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनका उपचार चल रहा है।
बुढ़ाना गेट डालमपाड़ा निवासी स्वाति रस्तौगी ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति मंजीत चौधरी से पारिवारिक विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय के आदेश के अनुसार उनका पुत्र कबीर अवकाश के दिनों में और पुत्री कियारा बृहस्पतिवार से रविवार तक उनके पास रहती है। महिला के अनुसार 24 अगस्त को करीब साढ़े तीन बजे वह अपने पिता सुदेश कुमार के साथ ईब्ज चौराहे पर बेटी को पति के सुपुर्द करने पहुंची थी। आरोप है कि ससुर को देखकर दामाद आग-बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने धमकी देते हुए वजनदार वस्तु से ससुर के चेहरे पर वार कर दिया। हमले में उनकी नाक और आंख के आसपास चोट आई। हमले में बुजुर्ग चोट लगने से लहूलुहान हो गए। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- --