फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Son fainted after seeing photo of mother's murder

मां की हत्या के फोटो देख बेहोश हुआ बेटा, खौफनाक तरीके से किया था वृद्ध महिला का कत्ल

Sat, 04 Jul 2020 01:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Son fainted after seeing photo of mother's murder
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद में परीक्षितगढ़ के मवी गांव में वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार के लोगों ने शुक्रवार को भी तहरीर नहीं दी। शुक्रवार सुबह महिला के बेटे ने फोन पर जैसे ही मां की हत्या के फोटो देखे तो वह बेहोश हो गया। परिजनों ने आनन फानन में उसे मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस तहरीर के आधार पर ही कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


बुधवार रात गांव मवी में मकान में सो रही वृद्ध महिला की बदमाशों ने धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी। घटनास्थल पर पुलिस ने जांच की थी। मृतका के बेटे अजितेश और राजीव गुजरात में एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। रात में उनके आने के बाद वद्धा के शव का बृजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रिटायर्ड कर्नल के बेटे ने पेट्रोल पंप पर मचाया जमकर उत्पात, कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश, गवाह हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार सुबह शुक्रवार सुबह मृतका के बडे़ बेटे अजितेश ने जैसे ही मोबाइल पर मां की हत्या के फोटो देखे तो वह बेहोश हो गया। परिजन आनन फानन में उसे मेरठ स्थित निजी अस्पताल में ले गए। देर शाम उपचार के दौरान अजितेश को छुट्टी दे दी गई।

ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवार के लोगों में दहशत है। थानाध्यक्ष मिथुन दीक्षित ने बताया कि पीड़ित परिवार के लोगों ने घटना की तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अगर पीड़ित परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी तो गांव के चौकीदार की सूचना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed