फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Someone got skin disease and someone got sick from stomach

किसी को त्वचा रोग तो कोई निकला पेट का बीमार

Mon, 11 Jan 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Someone got skin disease and someone got sick from stomach
किसी को त्वचा रोग तो कोई निकला पेट का बीमार
विज्ञापन

मेरठ। शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले जैसा तो दृश्य नहीं था, मगर शाम चार बजते तक काफी मरीज नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। देहात में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या अधिक रही। 57 स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 2968 लोग पहुंचे, जिनमें 1089 पुरुष, 1497 महिलाएं और 382 बच्चे थे। इनमें ज्यादातर मरीज त्वचा रोग, पेट रोग, सांस रोग, शुगर और हाइपरटेंशन आदि के थे।
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का नगला बट्टू नगर स्वास्थ्य केंद्र पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने उद्घाटन किया। मेले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन और एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा रहीं, डीएम ने मेले का निरीक्षण किया। माछरा पीएचसी पर विधायक सत्यवीर त्यागी और निलोहा में विधायक दिनेश खटीक और कंकरखेड़ा में विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इसमें ओपीडी के अलावा टीबी, मलेरिया, कोरोना की जांच और आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड भी किए वितरित किए गए। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ एसके शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में 156 डॉक्टर और 544 पैरामेडिकल स्टाफ लगाया गया था। आगे भी शहर से लेकर देहात तक प्रत्येक रविवार को पीएचसी व सीएचसी पर किया जाएगा। सामान्य ओपीडी के अलावा ब्लड शुगर की जांच, बलगम का परीक्षण, कोविड-19 जांच की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मरीज पहुंचे
त्वचा रोग- 796
पेट रोग- 329
सांस रोगी- 205
शुगर के मरीज- 153
हाईपरटेंशन- 159
टीबी- 23
खून की कमी- 81
लीवर- 50
गर्भवती महिलाएं- 183
आंख- 26
ईएनटी- 05
सर्जरी- 50
अन्य बीमारी- 408
गोल्डन कार्ड- 500
अमर उजाला अभियान का असर
867 कुपोषित बच्चों के परिवार को किया जागरूक
मेरठ। आरोग्य मेले में पहली बार कुपोषित बच्चों के प्रति परिवार को जागरूक करने के लिए एक स्टाल भी लगाया गया है, जिसमें बच्चों को स्वस्थ रखने के बारे में बताया। इसके लिए आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने 867 कुपोषित बच्चों के परिवारों को जागरूक किया है। अमर उजाला कुपोषित बच्चों को लेकर एक अभियान चला रहा है। उसी का असर है कि इस बार स्वास्थ्य मेले में सरकार ने इसके लिए अलग से स्टॉल लगाया है।

1346 लोगों की हुई एंटीजन जांच, सभी निगेटिव
आरोग्य मेलों में 1346 लोगों की एंटीजन से कोरोना की जांच की गई, लेकिन इनमें से कोई भी संक्रमित नहीं निकला। सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
कैंट विधायक ने किया मेले का उद्घाटन
मोदीपुरम के कंकरखेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्घाटन कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र इंचार्ज डॉ. विपुल कुमार ने बताया कि कैंप में आयुष्मान कार्ड के अलावा टीकाकरण परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया गया। कैंट विधायक ने कहा कि सरकार का एक ही सपना स्वच्छ स्वस्थ प्रदेश बने अपना। कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल, भाजपा नेता गणेश अग्रवाल, विवेक रस्तोगी, मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग, मनीष पंवार, हेतराम शाक्य, प्रिया शाक्य, बबीता खन्ना, ज्योति वाल्मीकि, सुनील शर्मा, सुरेश लोधी, हंसराज गुंजन, ललित लाखवान आदि मौजूद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed